Let’s travel together.

8 अगस्त को निकलेगी तिरंगा रैली,अग्निपथ योजना की भी दी जाएगी जानकारी:डॉ. के.पी. अहिरवार

0 164

दमोह से धीरज जॉनसन

दमोह:आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा’ अभियान कार्यक्रम में जिला स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन आठ अगस्त को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्रातः 8 बजे प्रारंभ होकर किल्लाई नाका, शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, अम्बेडकर चौराहा से होते हुए कीर्ति स्तम्भ पर राष्ट्रगान के पश्चात् जेपीबी स्कूल से किल्लाई नाका होते हुए महाविद्यालय में सम्पन्न होगी इस संबंध में प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा दिये गए निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के आदेश के अनुरूप बैठक में निर्णय लिया गया था कि हर घर तिरंगा अभियान और आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन किया जाना है जो सोमवार को सुबह आठ बजे कॉलेज परिसर से प्रारंभ होगी जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री,विधायक सहित गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है एवं अपील की है कि इस रैली में सभी सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं जिसमें अग्निवीरों से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों को भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। प्रभारी डॉ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि अनेकता में एकता पर आधारित राष्ट्रीय एकीकरण के लक्ष्य के साथ सभी क्षेत्रों की महिलाओं सहित युवाओं को समान अवसर, सिविल सोसायटी में सैन्य लोकाचार वाले सशक्त,अनुशासित और कुशल युवाओं के माध्यम से राष्ट्र के निर्माण में सहयोग जरूरी है। बदलती परिस्थितियों व जरुरतों के अनुकूल ऊर्जावान, सशक्त, विविध एवं अधिक प्रशिक्षित युवाओं के साथ युद्ध की बेहतर तैयारी, कठोर एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के जरिए सर्वश्रेष्ठ युवाओं का चयन, युवा ऊर्जा और अनुभव के समुचित संतुलन वाले युवा प्रतिभा का चयन एवं स्किल इंडिया का लाभ उठाते हुए तकनीकी संस्थाओं के युवाओं को अवसर प्रदान करने की जानकारी भी प्रस्तुत की जाएगी।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |     स्वस्थ भारत के निर्माण में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     खुटपला गौशाला समिति के खिलाफ झूठी शिकायत का आरोप, समाज संगठन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     महाबोधि महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिया आमंत्रण     |     रायसेन में तेज रफ्तार अल्टो कार का कहर, दो बाइक को मारी टक्कर, चार गंभीर घायल; दो भोपाल रेफर     |     मानस यात्रा के पहुंचने पर विद्वानों का हुआ सम्मान     |     धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फर्जी और प्रोपगेंडा, तो मुख्यमंत्री साय ने की विधायक अनुज शर्मा की तारीफ     |     पेंड्रावन जलाशय को लेकर बोले मुख्यमंत्री जनहित के विरुद्ध कोई काम नहीं होगा     |     10 साल बाद फिर बना मध्य प्रदेश नेशनल चैंपियन, अनूपपुर के खिलाड़ियों ने दिलाए पदक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811