Let’s travel together.

कोलम्बिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हुआ क्विज कॉम्पिटिशन,स्टूडेंट्स किए अपने अनुभव साझा

0 183

स्टूडेंट्स को बेहतर बनाने कोलम्बिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी का सराहनीय प्रयास
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
कोलंबिया कॉलेज आप फार्मेसी के विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं विषय संबंधित ज्ञान का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से कॉलेज संस्थान में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें विद्यार्थियों का चयन उसके निरंतर गतिविधि और बेहतर प्रदर्शन के स्वरूप 4 ग्रुप में बांटा गया, जिसमें 5-5 विद्यार्थी सम्मिलित थे।
विद्यार्थियों के समक्ष उसके विषय के संबंधित प्रश्न तैयार किए गए थे जो कि अलग-अलग संबंधित विषयों से लिया गया था। प्रतियोगिता पूर्ण रूप से किसी एक समूह के विद्यार्थियों के लिए सरल नहीं रहा, इसमें प्रतिद्वंदी ग्रुप का भी बराबर का मुकाबला दिखाई दे रहा था ।
लेकिन अंत में जीतता वही है जो हालातों से हार नहीं मानता इस बात को सिद्ध किया B1 (योगेंद्र एवम ग्रुप) के ग्रुप ने जिन्होंने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया वही इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान हासिल करने में A2 (आलोक एवम ग्रुप) ग्रुप सफल रहा।
विजेताओं ग्रुप एवं वहां पर मौजूद समस्त विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कॉलेज के प्राचार्य माननीय डॉ सुरेंद्र सराफ सभी विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया एवं भरोसा दिलाया कि कॉलेज में इस तरह का प्रतियोगिता का आयोजन हमेशा की तरह किया जाता रहेगा जो विद्यार्थियों के भविष्य में उसके सफल होने के लिए मददगार साबित हो।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य एवं सभी शिक्षक गणों के द्वारा पुरस्कार स्वरूप विजेताओं ग्रुप को पौधा भेंट किया गया, जिसको विद्यार्थियों के द्वारा कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण किया गया और सभी ने संकल्प लिया कि इस बढ़ते हुए पौधों की तरह हम भी अपना भविष्य में इसी तरह निरंतर बढ़ते रहने का प्रयास करते रहेंगे और अपना एवं कॉलेज का नाम रौशन करते रहेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811