Let’s travel together.

भारी बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्तव्यस्त… रायसेन-भोपाल जबलपुर हाइवे का एक बड़ा हिस्सा ढहा

0 292

पहली और लगातार बारिश में घटिया निर्माण की खुली 559 करोड़ रुपये की लागत से बने हाइवे   की खुली पोल

भोपाल/रायसेन। लगातार बारिश के चलते कलियासोत डेम के गेट खोलने के बाद नदी में आये पानी के कारण नेशनल हाईवे 12 जबलपुर जयपुर के मंडीदीप के पास कलियासोत नदी पर बने घटिया पुल निर्माण की पोल खुल गई है।इसी साल इसका निर्माण 559 करोड़ रुपये की लागत से हुई है।

रायसेन जिले की औधौगिक शहर  मंडीदीप के नजदीक  हाइवे पर कलियासोत नदी पर बने पुल के पास करीब 150 मीटर रोड का क्वालिटी घटिया होने की वजह से अचानक एक हिस्सा भर भराकर धँस गया है।साथ ही पुल पर बनी सड़क का  हिस्सा पानी में बह गया है।जिससे हाइवे की सड़क से जयपुर जबलपुर हाइवे का मंडीदीप भोपाल से ट्रैफिक सिस्टम बन्द हो गया है।हाइवे पर आवागमन रुकने से मंडीदीप में वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं।बताया जा रहा है कि इससर्विस रोड का लंबा चौड़ा हिस्सा धँस गया है।

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिला-प्रशासन ने वैरिकेटिंग करके ट्रैफिक डायवर्ड किया।यह नवीन हाइवे पर आवागमन इसी साल शुरू हुआ था। इस हाइवे को सीडीएस कंपनी ने बनाया था। हालांकि शुरू से ही इस  हाइवे सड़क निर्माण कंपनी पर हाइवे निर्माण के समय से ही घटिया निर्माण के आरोप लगते रहे है।

स्थानीय रहवासियों का कहना था कि शुरुआती दौर से ही  लगभग 300 किलोमीटर लंबे इस हाइवे की हालत हुई खराब।इस मामले की शिकायतें भी भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा सहित लोगों ने जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से की थी।लेकिन घटिया हाइवे, पुल निर्माण की अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग करना तक मुनासिब नहीं समझा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811