Let’s travel together.

रायसेन जिले के बरखेड़ा के पास रेलवेट्रेक पर युवक का शव मिला,पुलिस कर रही मामले की जांच

0 483

भोपाल।रायसेन जिले वे बरखेड़ा पर रेल ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। युवक सिवनी मालवा का रहने बाला है। वह भोपाल में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। घटनास्थल मिडघाट सेक्शन में बरखेड़ा से थोड़ी दूर उसकी किराए से ली गई स्कूटी और मोबाइल भी मिली है।इधर मृतक के नाम से बनी इंस्टाग्राम ID से उसके पिता और दोस्तों के वाट्सऐप पर स्क्रीनशॉट आया। स्क्रीनशॉट पर स्टूडेंट की फोटो है। इस पर लिखा है- गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा…।

नर्मदापुरम रेंज IG दीपिका सूरी, DIG जगतसिंह राजपूत, SP विकाश कुमार शाहवाल बरखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचे। वह रात करीब साढ़े तीन बजे तक घटना को लेकर जांच करते रहे। SP विकाश कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में छात्र के नाम से बनी ID से एक पोस्ट होने की पुष्टि हुई है। मोबाइल की जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि छात्र के मोबाइल से यह पोस्ट की गई या फिर किसी दूसरे मोबाइल से ID ओपन कर पोस्ट अपलोड की गई। आज सोमवार को छात्र का पीएम एम्स हॉस्पिटल में किया जा रहा है। पुलिस घटना को लेकर रीक्रिएशन भी कराएगी।
जानकारी के अनुसार निशांक राठौर पुत्र उमाशंकर राठौरसिवनी मालवा का निवासी है।भोपाल के ओरियंटल कॉलेज में बी टेक के पांचवें सेमेस्टर का स्टूडेंट था। वह दो साल तक इंद्रपुरी में हॉस्टल में रहा। हाल ही में हॉस्टल छोड़कर जवाहर चौक शास्त्री नगर में दोस्तों के साथ रूम शेयर कर रह रहा था।
छात्र के नाम से भड़काऊ मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में निशांक राठौर नाम के स्टेटस पर धार्मिक पोस्ट होना शेयर दिखा रहा। दूसरी पोस्ट में निशांक के लापता होने का मैसेज वायरल हो रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811