Let’s travel together.

50 हजार अतिथि शिक्षकों को नही दिया तीन माह का मानदेय

125

भोपाल। प्रदेश के 50 हजार अतिथि शिक्षकों का कार्यकाल बीते सप्ताह तीन माह का मानदेय दिए बिना ही खत्म कर दिया है। इसकी वजह से ये परेशान हैं। यह मानदेय फरवरी, मार्च और अप्रैल माह का है, जो कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बजट उपलब्ध नहीं कराने के कारण रोका है। इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा विभाग ने जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिए हैं कि मानदेय का भुगतान तत्काल किया जाए। इसके लिए 10 मई तक अतिथि शिक्षकों की पूरी जानकारी अपडेट किया जाए। दरअसल अतिथि शिक्षकों के मानदेय से संबंधित मामलों की शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में बढ़ रही हैं। इसके बाद विभाग सतर्क हुआ है।

मार्च व अप्रैल का मानदेय भी होगा आवंटित

डीपीआइ ने सभी जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फरवरी माह तक के मानदेय भुगतान के बाद मार्च एवं अप्रैल के आवंटन की जानकारी अतिथि शिक्षक पोर्टल पर अपडेट करने के लिए शीघ्र सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी अतिथि शिक्षक का नाम पोर्टल पर तकनीकी कारणवश दर्ज नहीं हो सका है तो डीईओ उनकी सूची भेजें, ताकि उनके आफलाइन भुगतान की कार्रवाई की जा सके। समयसीमा में जानकारी उपलब्ध न कराने की स्थिति में यह मान लिया जाएगा कि फरवरी तक जिले अंतर्गत मानदेय भुगतान लंबित नही है। ऐसे में अगर किसी भी जिले से अतिथि शिक्षकों के मानदेय से संबंधित कोई भी शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित जिले के डीईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811