सीहोर श्यामपुर सड़क की मृत्यु पर दी श्रद्धांजलि,ये स्वाभाविक मृत्यु नहीं बल्कि एमपीआरडीसी द्वारा की गई हत्या है
अनुराग शर्मा सीहोर
रविवार को सीहोर में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें कांग्रेसजनों ने एक सड़क की मृत्यु पर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार की शाम को जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजन सीहोर श्यामपुर मार्ग पर पहुंचे और इस असमय मृत्यु की शिकार हो चुकी सड़क पर फूल माला चढ़ाकर, पुष्प अर्पित कर और अगरबत्ती लगाकर इसे अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि सीहोर श्यामपुर सड़क जब बनाई गई थी, तब इसकी एफडीआर तकनीक को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन ये सड़क बनने के एक माह बाद ही जर्जर हो गई थी और इसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। पंकज शर्मा ने आगे बताया कि अब ये सड़क पूरी तरह जर्जर होकर संपूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है और आज हम सभी ने इसे पूरी तरह मृत घोषित कर दिया है, जिसके कारण हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता आज इस सड़क को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने आए हैं और हमने दो मिनट का मौन रखकर इसे श्रद्धांजलि दे हे।