अनुराग शर्मा सीहोर
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिलने और गलत वेतन निर्धारण के चलते पेंशन में कटौती से नाराज 84 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी के.एल. बैरागी टाउन हॉल के पास आमरण अनशन पर बैठ गए थे।
जानकारी मिलते ही विधायक सुदेश राय धरना स्थल पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने जल्द निराकरण का आश्वासन देते हुए बैरागी को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन स्थगित कराया।
इस दौरान बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनर्स भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।