Let’s travel together.

पुलिस पर हमला करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

0 238

– पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

ग्राम कपास्थल में पुलिस पर हमला करने वाले 9 लोगों को दसई चौकी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बाकी आरोपी अब भी फरार हैं। जिनकी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही हैं। वही गिरफ्तार आरोपियों का दसाई में पुलिस द्वारा जुलूस भी निकाला।

दरअसल पुलिस चौकी दसई पर पदस्थ प्रधान आरक्षक भारत बामनिया, प्रधान आरक्षक मन्नुसिह और आरक्षक रमेश भोसले 2 पक्षो में विवाद की सूचना पर 2 अक्टूबर की रात्रि में ग्राम कपास्थल पहुंचे थे। यहां तीनो पुलिस जवानों के साथ आरोपियो ने जमकर मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने 19 नामजद सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया था।

दसई चौकी प्रभारी जगदीशचंद्र निनामा ने बताया कि धार एसपी मयंक अवस्थी के निर्देश पर तथा एएसपी पारुल बेलापुरकर व विजय डावर तथा एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में व अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुलिस जवानों पर हमला करने वाले आरोपी गंगाराम पिता सुखराम, मदन पिता काशीराम, प्रकाश पिता शोभाराम, राधेश्याम पिता शोभाराम, सुभाष पिता कैलाश, सोहन पिता अमरसिंह, कैलाश पिता शोभाराम, हरेसिंह पिता नन्दराम सभी निवासी ग्राम कपास्थल बयड़ा तथा मुन्नालाल पिता अम्बाराम निवासी ग्राम अकोदा थाना तिरला को गिरफ्तार किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811