Let’s travel together.

मोबाइल चलाने पर पिता ने डांटा तो घर से भाग गया युवक, 18 दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश

0 71

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आने वाले डबरा क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है, मंगरोरा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। आपको बता दें कि युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था घटना की सूचना पर तत्काल सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी सिटी थाना पुलिस ने बताया है कि यह  शव लोहगढ़ गांव के रहने वाले संजय गुर्जर का है।

पुलिस ने युवक के परिजनों को भी तत्काल इस मामले की सूचना दे दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय गुर्जर का मोबाइल चलाने को लेकर अपने पिता से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से चला गया था। युवक हर समय मोबाइल चलाता रहता था जिस पर उसके पिता ने उसको डांट दिया था। 10 जून को पिता से विवाद के बाद युवक नाराज होकर घर से चला गया। युवक का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में शुक्रवार को मिला है।

मृतक संजय का शव पूरी तरह से सड़ी गली हालत में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कपड़ों से हुई अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। डबरा सिटी थाना पुलिस का कहना है कि अभी हर एंगल पर इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811