सीहोर में लघु उद्योग भारती की जिला इकाई का गठन
प्रांजल रल्हन अध्यक्ष और सुनील मालवीय महामन्त्री मनोनीत
सीहोर । सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों का अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला देश का एक मात्र संगठन लघु उद्योग भारती है.
सीहोर ज़िले में लघु उद्योग भारती की जिला इकाई गठन के आयोजित समारोह में यह वक्तव्य लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहे.
श्री मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र हित उद्योग हित के विचार को लेकर लघु उद्योग भारती उद्यमियों और सरकार बीच सेतु का कार्य करती हैं..लघु उद्योग भारती का ध्येय युवाओं को नए उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करना एवं जो उद्योग संचालित हैं उनके संचालन में आ रहीं कठिनाईयों का निस्तारण कर उनके लिए अनुकूल वातावरण कराने का कार्य लघु उद्योग भारती करती है.

प्रांजल रलहन बने सीहोर के अध्यक्ष
समारोह में उद्बोधन के उपरांत लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने सीहोर जिला इकाई की घोषणा की जिसमें युवा उद्योग पति प्रांजल रल्हन को सीहोर जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त गया.
उपाध्यक्ष के पद पर घनश्याम मेवाडा, अशोक गौर, सचिव पद पर सुनील मालवीय, सह सचिव विजय सेन, कोषाध्यक्ष पद मनीष भट्टर एवं कार्यकारिणी सदस्य हिरदेश गौर, राजू राठौर, राकेश परिहार की घोषणा की गई ..
इकाई के गठन पर मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष सोबरन सिंह ने कहा कि सीहोर की इकाई के गठन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में लघु उद्योग भारती की इकाई गठित हो गई हैं,उन्होंने कहा कि उद्यमी बंधु हर क्षेत्र में चुनौती का सामना कर उद्यमिता से राष्ट्र को शिखर पर ले जाने का संकल्प लेकर कार्य करे.

लघु उद्योग भारती के सीहोर जिला संयोजक नवीन सोनी नें सीहोर जिला इकाई गठन पर नवनिर्वाचित इकाई को हार्दिक शुभकामनायें दी.
सीहोर इकाई के गठन समारोह में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक सुधीर जी दांते, सीहोर नगर के संघचालक भारत सोनी, सुरेश गुप्ता, उमा शर्मा, प्रतिभा शुक्ला, रश्मि गुर्जर, शुभा कामऋषि, प्रियंका शर्मा, विनोद नायर, अरुशेद्र शर्मा , चेतन साहू, गौरव सोडानी, प्रदीप मिश्रा, ईश् अरोरा, आशीष शर्मा, नीरज शर्मा, राकेश अवस्थी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, विनीता झा, हरीश जांगिड़, नितिन कामऋषि सहित अनेक गणमान्य लोग एवं उद्यमी शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन दिनेश गुप्ता ने किया संचालन सोनल श्रीवास्तव ने किया..