भोपाल। पटेल प्रवाह समिति के साहित्यिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर व्याख्यान साहित्यिक गोष्ठी 31 अक्टूबर को होगी। अध्यक्ष होशियार सिंह पटेल और संरक्षक श्रीराम माहेश्वरी ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार महेश सक्सेना मुख्य अतिथि होंगे और अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार गौरीशंकर शर्मा गौरीश करेंगे।
दिव्यांगजन विभाग आयुक्त अजय खेमरिया, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत अकादमी संचालक प्रकाश सिंह ठाकुर और वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी सारस्वत अतिथि होंगे। वरिष्ठ साहित्यकार सुनीता यादव संचालन करेंगी। हिंदी भवन में गोष्ठी अपराह्न सवा तीन बजे शुरू होगी।