सागर। श्री पार्श्वनाथ दि. जैन मंदिर, वर्धमान कॉलोनी में 150 परिवारों ने जैन मंदिर की प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ।
अध्यक्ष डॉ पवन जैन,उपाध्यक्ष संजय तालमपुर,मंत्री पवन जैन करैया, सहमंत्री निलेश खेजरा,कोषाध्यक्ष अरुण तालमपुर,सह कोषाध्यक्ष मनीष जैन कर्रापुर सांस्कृतिक मंत्री पवन जैन जूना,
सहसचिव सचिंद्र जैन केसली के अलावा पंकज जैन जूना, कमल जैन, राजकुमार जैन, गगन जैन बरा, कपिल जैन, मुकेश जैन, सोनू जैन (डिक्स), प्रद्युम्न जैन विदवासन, शीतल जैन, शिवम जैन कमलेश पायल, आदि कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। 18 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों ने मतदान किया। प्रतिष्ठाचार्य पंडित नन्हेभाई शास्त्री, डॉ. मुकेश जैन करैया, पदम सिंघई तथा सुधीर जैन मऊ शामिल रहे। 28 वर्ष बाद वर्धमान कॉलोनी को मुनिसंघ का पहली बार चातुर्मास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान मुनि श्री 108 पद्मसागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री 105 तात्पर्य सागर जी महाराज एवं ब्रह्मचारी मोनू भैया जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।