Let’s travel together.

बाड़ी नगरपरिषद का कंप्यूटर आपरेटर एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया

0 65

जमा अमानत राशि निकालने के लिए मांगी थी रिश्वत

सीएमओ रिश्वत देने का दबाव बना रहा था

रायसेन। जिले के बाड़ी नगर परिषद के कंप्यूटर ऑपरेटर को एक लाख रिश्वत लेते हुए भोपाल में पकड़ा गया। भोपाल लोकायुक्त ने कंप्यूटर ऑपरेटर शुभम जैन को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। मामले में लोकायुक्त पुलिस ने सीएमओ बद्री प्रसाद शर्मा सहित एक अन्य कर्मचारी जयकुमार को दोषी पाए जाने पर आरोपी बनाया है। लोकायुक्त ने यह कार्रवाई शुक्रवार शाम को भोपाल के एमपी नगर जोन स्थित बापू की कुटिया के पास की।

जानकारी के अनुसार आवेदक ठेकेदार राजेश मिश्रा ने साल 2021 में नगर परिषद बाड़ी में श्मशान घाट का निर्माण कराया गया था। जिसका भुगतान 2023 में कर दिया गया था। राजेश ने निर्माण कार्य के टेंडर के साथ अमानत के रूप में 3 लाख 40 हजार की एफडी जमा की थी। जिसे सीएमओ बद्री प्रसाद शर्मा ने रिलीज करने केनाम पर एक लाख की रिश्वत मांगी थी।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (विशेष पुलिस स्थापना भोपाल) ने शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त भोपाल के प्रभारी पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत अवस्थी ने उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला से कराया। शिकायत के सत्यापन के दौरान पाया गया कि आरोपी सीएमओ बद्री प्रसाद शर्मा, शुभम जैन और जयकुमार के साथ मिलकर राजेश मिश्रा पर 1 लाख रुपए की रिश्वत राशि देने का दबाव बना रहे थे। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह सहित पांच सदस्य टीम ने शुभम जैन को रंगे हाथों पकड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |     अधिवक्ताओं ने किया हिउस अध्यक्ष का स्वागत      |     श्रावण माह के अंतिम सोमवार नीलकंठेश्वर मंदिर पर हुआ रुद्री निर्माण का समापन      |     शिवपुरी के नरवर में कोटिया मोहल्ले में घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन, सर्पमित्र और वन विभाग ने किया रेस्क्यू     |     रायसेन जिले का राष्ट्रीय पर्यटन सर्किट का ब्लू प्रिंट तैयार कर जिले को प्रमुख पर्यटन जिले दर्जा दिलाने की मांग     |     रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811