Let’s travel together.

असम सरकार का बड़ा फैसला- ‘3 से ज्यादा बच्चे होने पर पर महिलाओं को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का फायदा’

0 102

असम सरकार ग्रामीण महिला उद्यमियों के वित्तीय सहायता योजना में कुछ बदलाव का ऐलान किया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहटी में दी। इस योजना का फायदा लेने वाली ओबीसी श्रेणियों की महिलाओं के तीन से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं के लिए यह सीमा चार बच्चों तक की है।

महिलाओं को ग्रामीण सूक्ष्म उद्यमियों के रूप में आगे बढाना मकसद-

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को महिला उद्यमिता अभियान (MMUA) का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला 2021 में उनकी घोषणा के अनुरूप है। वहीं इस MMUA योजना के मानदंडों में ढील दी है। इस योजना का मकसद ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओं को ग्रामीण सूक्ष्म उद्यमियों के रूप में आगे बढाना है।

सीएम सरमा ने कहा, “इस योजना को बच्चों की संख्या से जोड़ने का तर्क यह सुनिश्चित करना था कि महिलाएं अपने व्यवसाय स्थापित करने के लिए धन का उपयोग करें। अगर एक महिला के चार बच्चे हैं, तो उसे पैसे खर्च करने का समय कहां मिलेगा, बिजनेस करने का समय कहां मिलेगा? वह बच्चों को पढ़ाई कराने में व्यस्त रहेंगी।”

इन शर्तों को भी करना होगा पूरा- 

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभार्थियों को बच्चों की संख्या के अलावा दो अन्य शर्तों को भी पूरा करना होगा। पहली यह है कि यदि उनके घर लड़कियां हैं, तो स्कूल में नामांकन करना होगा और यदि उनकी आयु स्कूल जाने की नहीं है, तो शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा, ताकि समय पर उनका नाम नामांकित करवाया जा सके। और दूसरी ये कि पिछले साल सरकार के वृक्षारोपण अभियान, अमृत बृक्ष आंदोलन के तहत उन्होंने जो पेड़ लगाए थे, उन्हें जीवित रखना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |     35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811