Let’s travel together.

राष्ट्रीय किसान दिवस का हुआ आयोजन, प्रगतिशील किसान का हुआ सम्मान

0 82

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

देश के प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर मनाया जाने वाला राष्ट्रीय किसान दिवस 23 दिसम्बर को कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के प्रमुख डॉ पुनीत कुमार के निर्देशन में रावे छात्रों द्वारा ग्राम पंचायत रातोर में वायोवृद्ध कृषक मांगीलाल धाकड़ को सम्मानित कर कृषक संगोष्ठी के आयोजन के साथ मनाया गया। कृषि छात्रों द्वारा समन्वित कृषि प्रणाली के मॉडल में फसल पशुधन बायोगैस जल संरक्षण के साथ नगदी फसलों की नर्सरी के बारे में जानकारी ली एवं क्षेत्र में प्रसार करने के बारे में बतलाया। इसी क्रम में सृजन संस्था के साथ भी राष्ट्रीय किसान दिवस कोलारस में ग्रामीण महिलाओं एवम कृषकों के साथ मिलकर तकनीकी व्याख्यान के साथ राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया गया। जहां घर की बगिया से ही प्राकृतिक खेती शुरू करने के बारे मे आवाहन किया गया। आयोजन में श्री भरत सिंह चौहान जनपद अध्यक्ष कोलारस के साथ जनप्रतिनिधि गण कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के वैज्ञानिक डॉ एम के भार्गव डॉ लक्ष्मी एवं कृषि छात्रों अभय शर्मा अमन शर्मा निखिल जेतिया एवं गजेंद्र बेसला की सहभागिता रही। उक्त कार्यक्रमों में तीन सैकड़ा से अधिक किसान महिलाओं एवम कृषकों कि सहभागिता रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड     |     पत्रकारिता समाज और राष्ट्र के निर्माण में निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान     |     बेगमगंज के चार गांवों में फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, बच्चों की हुई जांच     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की     |     वेतनमान 60%, कैडर भर्ती और पदोन्नति को लेकर सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ की मांग     |     दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, ई-रिक्शा और स्कूटी सहित सामान जला     |     सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने की अपील     |     पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811