इंदौर।महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेस, इंदौर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ईकोसृजन–2026 – सृजन से संरक्षण की ओर के अंतर्गत पक्षी घोंसला सृजन प्रतियोगिता एवं विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (MPCST), भोपाल के सहयोग एवं समर्थन से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता, जैव विविधता एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ, विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजना जाजू , महाविद्यालय एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर अतिथि का सम्मान एवं अभिनंदन प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर, कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. दीपक शर्मा व अतिथि परिचय डॉ. शीतल भसीन कार्यक्रम समन्वयक द्वारा किया गया किया गया। डॉ. जाजू ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पौधों, उनके पर्यावरणीय महत्व तथा प्रकृति एवं जैव विविधता के संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
इ
सके पश्चात पक्षी आवास (घोंसले) निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने स्थानीय, प्राकृतिक एवं पुनः उपयोग योग्य सामग्रियों का प्रयोग करते हुए पक्षियों के लिए आकर्षक एवं सुरक्षित आवास तैयार किए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के साथ-साथ पक्षियों के संरक्षण एवं उनके लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की प्रभारी प्रो. अश्वनी पाठक एवं प्रो. मोहिनी कालसेकर रहीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. महिमा जैन द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पक्षी घोंसले का मूल्यांकन रचनात्मकता, उपयोगिता, पर्यावरण-अनुकूल सामग्री तथा पक्षियों के लिए उनकी उपयुक्तता जैसे विभिन्न मानदंडों के आधार पर किया।

नेस्ट मेकिंग प्रतियोगिता मे विद्यालय वर्ग में प्रथम प्रतिज्ञा प्रजापती ,रिषिका जाधव एवं पूजा तंवर आस्था पब्लिक स्कूल, द्वितीय खुशबू सीकरवार एवं निशा बर्डे कस्तुरबा कन्या हाईस्कूल वैष्णवी यादव एवं काव्या नागर श्री वैष्णव अकेडेमी एवं तृतीय जिया बामनीया , मिष्ठी सेनवार न्यू एरा पब्लिक स्कूल ,गीतांश सांखला एवं निहाल शर्मा श्री वैष्णव अकेडेमी रहे, जबकि मयंक एवं कार्तिक ,न्यू एरा पब्लिक स्कूल कीर्ती मालवीय ख़ुशी लोखंडे, चोइथराम पब्लिक स्कूल,माणिक बाग रिशांत, हिमांशी लिल जिनियस इंटरनॅशनल स्कूल पूजा मुस्कान न्यू एरा पब्लिक स्कूल मुस्कान पटेल निशा मस्कारा कस्तुरबा कन्या हाईस्कूल संध्या बेला इषिक सेजवार प्रतिष्ठा जाधव चोइथराम पब्लिक स्कूल, आदित्य ने किये कनव गोयल श्री वैष्णव अकॅडेमी तरुण सौदागर कृष्णा तंवर आस्था पब्लिक स्कूल कुणाल डावने युग सरडे आस्था पब्लिक स्कूल अनुराग वर्मा संजय मलिवाब,न्यू एरा पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को ₹6,000 की नगद पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र वितरण माता गुजरी स्कूल डायरेक्टर रमन कौर मखीजा जी द्वारा प्रदान किए गए
इसी अवसर पर रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹1,500 की नगद पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में अमतुल्लाह कच्चावाला ने प्रथम, राजकुमार उइके ने द्वितीय तथा अमतुल्लाह धारवाला ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कृष एवं शिवांश को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता से जुड़े विषयों पर रचनात्मक रील्स तैयार कर पर्यावरण के प्रति अपनी सोच एवं संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के डॉ. सुप्रिया बंदी, डॉ. संदीप कौर होरा, डॉ. शिफा गोयल, डॉ. लाल कुमार चंदेल, डॉ. दीप्ति सेठी, प्रो. रिचा जोशी, विनय श्रीवास्तव एवं संजुला वर्मा का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में एम.एससी. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने स्वयंसेवकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों में समृद्धि शर्मा, वर्षा शर्मा, अनुष्का राजोरिया, साक्षी सचदेवा, कशिश जैन, प्रतिभा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्रो. मोनिका गोस्वामी ने कार्यक्रम एवं मंच का संचालन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रो. प्रतिभा जैन ने सभी अतिथियों, प्राचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों, निर्णायक एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।