Let’s travel together.

16 सितंबर से शुरू होगा दशलक्षण पर्व, सागर में 4 मुनि संघों का हो रहा चातुर्मास

0 4

जैन मंदिरों में अभिषेक, पूजन, प्रवचन सहित होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

सागर। जैन धर्म का प्रमुख पर्व दशलक्षण पर्व 16 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। पर्व को लेकर सागर नगर के सभी जैन मंदिरों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दस दिवसीय इस धार्मिक पर्व के दौरान नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में प्रतिदिन अभिषेक, पूजन, शांतिधारा, प्रवचन सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुकेश जैन ढाना ने बताया कि वर्तमान में सागर में 4 मुनि संघों का वर्षायोग चातुर्मास चल रहा है। भाग्योदय तीर्थ में निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज ससंघ 7 मुनिराजों के साथ विराजमान हैं। वर्धमान कॉलोनी में मुनि श्री पदम सागर महाराज एक क्षुल्लक जी के साथ चातुर्मास कर रहे हैं। गौराबाई जैन मंदिर कटरा में आचार्य श्री विभव सागर महाराज मुनिराज,आर्यिका (13 पिच्छी) के साथ विराजमान हैं। सुभाष नगर में मुनि श्री शाश्वत सागर महाराज 3 मुनिराजों के साथ वर्षायोग चातुर्मास कर रहे हैं।

दशलक्षण पर्व के दौरान नगर के सभी जैन मंदिरों में लाइटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा होगी। इस अवसर पर विभिन्न जैन मंदिरों में ब्रह्मचारी भैया द्वारा दशलक्षण धर्म के विभिन्न स्वरूपों एवं उनके महत्व पर प्रवचन भी दिए जाएंगे।

दशलक्षण पर्व का शुभारंभ उत्तम क्षमा धर्म से होगा। इसके बाद क्रमशः उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप,उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन और उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म मनाए जाएंगे। दसों धर्मों के पालन एवं आराधना के साथ दशलक्षण पर्व का समापन होगा।

पर्व के दौरान नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में रात्रि के समय आरती के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें नाटिकाएं, भजन संध्या, जैन तंबोला, कवि सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। पर्व के पांचवें दिन महिलाओं द्वारा विशेष रूप से टिकुल (धूप) दसवीं पर्व भी मनाया जाएगा।

दशलक्षण पर्व के समापन के बाद विभिन्न स्थानों पर क्षमावाणी पर्व के कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें परस्पर क्षमा याचना कर मैत्री एवं सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।

आचार्य श्री समय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में भोपाल स्थित हबीबगंज जैन मंदिर में श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन दशलक्षण पर्व के अवसर पर किया जा रहा है। सागर जिले में खुरई में मुनि श्री प्रबोध सागर महाराज 3 मुनिराज के साथ और रहली में मुनि श्री प्रयोग सागर महाराज एक क्षुल्लक जी के साथ दशलक्षण पर्व पर 10 धर्मो पर प्रवचन देंगे। इसके अलावा जिले के एक दर्जन स्थानों पर आर्यिका संघो के चातुर्मास भी चल रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |     गैरतगंज में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की मांग, क्षेत्रवासियों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन     |     गैरतगंज गढ़ी में शांति समिति की बैठक: त्यौहारों को सद्भाव से मनाने पर जोर     |     विख्यात संत पंडित कमल किशोर नागरजी को धमकी के विरोध में आक्रोश     |     16 सितंबर से शुरू होगा दशलक्षण पर्व, सागर में 4 मुनि संघों का हो रहा चातुर्मास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811