Let’s travel together.

पूर्व CM के पिता नंदकुमार बघेल का अंतिम संस्‍कार आज, गृह ग्राम कुरुदडीह में दोपहर तीन बजे होगी अंत्‍येष्टि

0 71

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का गृह ग्राम कुरुदडीह में बुधवार दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता 89 वर्षीय नंदकुमार बघेल का सोमवार सुबह करीब छह बजे निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को पाटन सदन पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।

अस्वस्थ होने की वजह से नंदकुमार बघेल का करीब तीन माह से मोवा स्थित श्रीबालाजी हास्पिटल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर पाटन सदन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। बेटी के विदेश से आने के बाद 10 जनवरी को गृहग्राम कुरुदडीह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार की देर शाम भूपेश बघेल दिल्ली गए थे। पिता के निधन की जानकारी मिलते ही दोपहर में वापस लौट आए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दूरभाष पर भूपेश से चर्चा की और शोक प्रकट किया। नंदकुमार बघेल के निधन पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रियंका गांधी, नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत समेत भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811