Let’s travel together.

सत्संग श्रवण से अपने दिवंगत पितरों को भी मिलती है शांति -धर्माधिकारी राजेंद्र प्रसाद

0 115

–पितरों कि मोक्ष कामना को लेकर हुआ सत्संग
उदयपुरा रायसेन। नर्मदा अंचल में चल रहे नित्य ,सत्संग ,सेवा, सुमरन ,कार्यक्रम अंतर्गत मानस यात्रा ,का कार्यक्रम श्री राम जानकी बड़ा मंदिर पर किया गया ।कार्यक्रम आयोजक फूल सिंह धाकड़ द्वारा समस्त विद्वानों एवं श्रोताओं को तिलक पुष्प भेंट कर सम्मानित किया ।आयोजित सत्संग सभा में धर्माधिकारी राजेंद्र प्रसाद शास्त्री द्वारा चल रहे कथा प्रसंग अंतर्गत सुंदरकांड के मंगलाचरण वाद जामवंत जी द्वारा श्री हनुमान जी को सीता जी की खोज के लिए प्रेरित किए जाने पर भाव प्रकट कर बताया कि अनुभवी बड़ों के प्रेरणादायक वचन जब युवाओं को अच्छे लगने लगे तो कार्य सिद्ध होता है। राम काज के लिए विश्राम की आवश्यकता नहीं है ,स्वर्ग और मोक्ष के सभी सुखों से क्षण मात्र का सत्संग बड़ा होता है ।सत्संग सुख ,शांति एवं मोक्ष का कारक है ।कार्यक्रम में अमरनाथ छोटे महाराज ,नर्मदा प्रसाद रामायणी, राम नरेश शास्त्री ,सुदामा शास्त्री, योगेश पांडे ,आशीष शास्त्री ने अपनी ,अपनी ,अनूठी एवं संगीतमय शैली से प्रसंग अंतर्गत विभिन्न भावों की व्याख्या की, राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी द्वारा स्वरचित भजन ,आया है खाली हाथ तो ,खाली हाथ जावेगा, सुनकर श्रोता भावुक हुए, कार्यक्रम संचालक वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी ने बताया कि सत्संग कार्यक्रम पितरों के मोक्ष कल्याण भाव से समर्पित रखा था, क्षेत्र की सुख शांति एवं सद्भाव के लिए मानस जी की मंगल आरती में समाजसेवी राम सिंह चंदेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष पति ,गोपाल वर्मा ,निरंजन राजपूत बनवारी, सज्जन सिंह कौरव अधिवक्ता, बलवीर सिंह चौधरी ,जे एस धाकड़ बरेली ,प्रेम शंकर चंदेल, शैलेंद्र रघुवंशी, हेमंत तेंगुरिया, कृष्ण कुमार सतरिया ,वीरेंद्र चौधरी, देवराज शिक्षक ,गया प्रसाद वर्मा ,मूरत सिंह लोधी, मुकेश गोदानी ,रामगोपाल धाकड़, परसोत्तम राजपूत ,राजेश राय, परसोत्तम बड़कुल ,भीष्म सिंह राजपूत ,डीपी पाठक ,मुकेश गोदानी ,केशव मीणा ,कमलेश पटेल ,अतुल राय जसवंत पटेल, लखन राय सहित विभिन्न ग्रामों के श्रोताओं ने पित्र श्रद्धांजलि सत्संग सभा में उत्साह पूर्वक भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811