क्या कन्हरा ओर पठारीडीह के बाद सोन्डरा सांकरा का भूजल भी होगा केमिकल युक्त
सुरेंद्र जैन धरसीवा
समीपी ग्राम सोन्डरा में केमिकल प्लांट की आगामी 9 सितंबर को प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई की खबर से आसपास के गांवों में हडकंप मच गया है ग्रामीण इस बात को लेकर चिंतित है कि क्या उरला से लगे कन्हरा ओर पठारीडीह के बाद अब सांकरा सोन्डरा बहसेर का भूजल भी केमिकल युक्त होगा और ग्रामीण पीने के पानी को भविष्य में तरसेंगे।
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पूर्व ग्राम पंचायत सोन्डरा से अनुमति के बाद बहेसर मार्ग पर छोकरा नाला के समीप प्रस्तावित केमिकल फेक्ट्री के लिए जमीन को समतल किया जाने लगा यह देख स्थानीय लोगों ने जब पता किया तो जानकारी मिली कि यहां केमिकल प्लांट बनेगा जिसकी पर्यावरणीय जन सुनवाई आगामी 9 सितंबर को ग्राम सोन्डरा स्थित श्री राधा भवन में होगी यह जानकारी आग की तरह आसपास के गांवों में फैल गई ओर हड़कंप मच गया लोगो में चिंता इस बात की बढ़ गई कि यदि केमिकल प्लांट बना तो क्या कन्हरा ओर पठारीडीह की तरह यहां भी भूजल केमिकल युक्त होकर लोग पीने के पानी को तरसेंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा गांव के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा को जैसे ही केमिकल प्लांट की जनसुनवाई की जानकारी मिली उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्लांट को किसी भी हाल में लगने नहीं दिया जाएगा क्योंकि ये गांव के भविष्य के लिए बड़ा खतरा साबित होगा इसका केमिकल समीप के नाले को भूजल को ओर खारुन नदी को भी प्रभावित करेगा इसलिए ऐसे प्लांट क्षेत्र में किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किए जायेंगे
कन्हरा गांव पेयजल के लिए पड़ोसी गांव पर निर्भर
उरला से लगे कन्हरा गांव में जब उधोग स्थापित हो रहे थे तब ग्रामीण काफी विरोध किए लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई थी जिसका दुष्परिणाम ये हुआ के उद्योगों का केमिकल जमीन के अंदर जाने से गांव का भूजल केमिकल युक्त हो गया ओर ग्रामीण पीने के पानी को तरसने लगे तब तत्कालीन विधायक देवजीभाई पटेल से ग्रामीणों ने मांग की गांव का भूजल तो केमिकल युक्त हो गया हमें पेयजल की कहीं न कहीं से व्यवस्था करवाएं तब तत्कालीन विधायक देवजी भाई पटेल ने दो ढाई किलो मीटर दूरी पर स्थित कुम्हारी गांव के सरपंच से सहमति लेकर कुम्हारी में बोर करवाया ओर वहां से पाइप लाइन कन्हरा तक बिछाकर कुम्हारी से कन्हरा को पीने के पानी की आपूर्ति शुरू कराई इसी तरह पठारीडीह में भी भूजल दूषित होने से ग्रामीण पेयजल को तरसते हैं
ऐसे हालात में क्या कन्हरा पठारीडीह के बाद अब सोन्डरा ओर बहेसर के ग्रामीण भी आने वाले समय में पेयजल को तरसेंगे देखना यह है कि आगामी 9 सितंबर को होने वाली जनसुनवाई में क्या होता है