Let’s travel together.

जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 

0 17

श्री राधा कृष्ण मंदिरों में लगी दर्शकों की भीड़, 3 तीन कुंटल फूलों से वृंदावन बिहारी लाल के मंदिर को सजाया गया था

सभी स्थानों पर रात्रि 12:00 बजे मनाया कृष्ण कन्हैया का जन्म उत्सव, जम कर लगाए जयकारे 

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय रायसेन सहित जिले भर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्यौहार अति उत्साह एवं श्रद्धा भाव के साथ सभी मंदिर स्थल एवं राधा कृष्ण मंदिरों पर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रायसेन नगर सहित जिले के गैरतगंज,बेगमगंज, ओबैदुल्ला गंज, मंडीदीप, बरेली, उदयपुरा, वाड़ी, सुल्तानपुर ,सहित अनेक स्थानों पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में भगवान लड्डू गोपाल की एवं नन्हे मुन्ने ग्वाल वालों की शोभायात्रा उत्साह के साथ निकाली गई जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए ।

श्री कृष्ण की और ग्वाल वालों की सुंदर झांकी को देखने सड़कों के दोनों तरफ दर्शकों की भीड़ लगी रही, जिधर देखो उधर नगर में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की,, बोलो वृंदावन बिहारी लाल की जय,, के जयकारें सुनाई दे रहे थे और डीजे की मधुर धुन पर भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित भजनों को गाते हुए श्रद्धालु झूमते हुए साथ चल रहे थे। इसके अलावा नगर में नगरवासी भी पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत कर रहे थे इस समय ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो मथुरा और वृंदावन में भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जा रहा हो।

नगर के रामलीला मैदान स्थित राधा कृष्ण मंदिर से यादव समाज द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में नगर के सभी समाजों एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान होते हुए माता मंदिर चौराहा,नरापुरा, मालीपुरा, तिपट्टा बाजार, राम जानकी मंदिर, पुराना कोतवाली होते हुए भोपाल मार्ग बीजेपी कार्यालय के सामने से होते हुए कोतवाली से होकर भोपाल सागर चौराहा होकर रामलीला गेट से सीधे राधा कृष्ण मंदिर देर शाम जाकर समाप्त हुई जहां भगवान की विशेष पूजा अर्चना आरती की गई एवं प्रसादी खीर का वितरण भक्तों को किया गया, रात्रि में भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया ।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में आसपास के गांव गांव में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत धारण कर धूमधाम से त्यौहार मनाया एवं घर-घर जाकर भगवान श्री कृष्णा पर आधारित भजन गाकर धर्म का लाभ उठाया इस अवसर पर कई नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण और कन्हैया का रूप धारण किया था जिसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहकर उनका उत्साह बढ़ा रहे थे ।

नगर के शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर, गजबाजार श्री हनुमान मंदिर,पाटन देव श्री हनुमान मंदिर, पुरानी बस्ती स्थित बड़ा मंदिर, चोपड़ा हनुमान मंदिर,गोपालपुर पंचमुखी हनुमान मंदिर, मिश्र तालाब हनुमान मंदिर अर्जुन नगर दुर्गा मंदिर, संस्कार विहार कॉलोनी मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी मंदिर स्थलों पर रात्रि में भजन किए गए और रात्रि जैसे ही12 बजे जब भगवान कृष्ण का जन्म होता है, वैसे ही सभी मंदिरों में कृष्ण कन्हैया लाल के जयकारों से सभी मंदिर गूंज उठे । इस प्रकार से लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ जिले भर में मनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष का प्रथम आगमन: ढोल-धमाकों और आतिशबाजी से हुआ जोरदार स्वागत     |     नमो नगर बना तालाब, दो दिन की बारिश में कॉलोनी में घुसा पानी, बरसाना कॉलोनी के आसपास भी अन्य कॉलोनी में हाल बेहाल     |     जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल     |     जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार      |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कृष्ण पर्व का किया शुभारंभ     |     श्रीकृष्ण धरती के प्रथम राजकुमार, सर्वगुण सम्पन्न एवं 16 कला सम्पूर्ण स्वरूप के प्रतीक : श्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने महिला की मौत की मजिस्ट्रेटियल जांच के दिए निर्देश      |     उप मुख्यमंत्री बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में कृष्ण जन्मोत्सव में हुए शामिल     |     जन्माष्टमी का उल्लास, नन्हे कान्हा-राधा ने बांधा समां     |     351 सीढ़ियां चढ़कर गुफा मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु, जन्माष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811