उबेश खान सिलवानी रायसेन
रायसेन जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम भेसरा में नारायण लोधी की सर्पदंश से दुखद मौत हो गई। बरसात के मौसम में सांपों के घरों में घुसने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सर्पदंश के मामलों में भी वृद्धि हो रही है।
घटना तब घटी जब नारायण लोधी अपने कच्चे मकान की दीवार पर आ रहे पानी को रोकने के प्रयास में थे। खपरैल को ठीक करते समय, एक सांप ने उनकी उंगली में काट लिया।पहले तो उन्हें इसका अहसास नहीं हुआ, लेकिन दो घंटे बाद जब जहर फैलने लगा, तब उन्हें दर्द और अस्वस्थता महसूस हुई। परिवारजन तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ले गए, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।अंतिम संस्कार के अगले दिन, परिवार ने सपेरों को बुलाया जिन्होंने सांप को पकड़ लिया।