Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कृष्ण पर्व का किया शुभारंभ

0 21

कृष्ण जन्माष्टमी हमें कर्म पथ और भक्ति का संदेश देती है : उप मुख्यमंत्री 

कृष्ण जन्मोत्सव में बघेली लोकगीतों और लोकनाट्य ने सबका मनमोहा

रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने नगर निगम के टाउन हॉल में आयोजित श्री कृष्ण पर्व का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव हमें कम पथ पर चलने और भक्ति का संदेश देता है ।भगवान कृष्ण ने धर्म की स्थापना और धर्म का नाश करने के लिए बचपन से ही संघर्ष किया। उन्होंने गोवर्धन पर्वत उठाकर गायों की रक्षा की और अपने मामा कंस का वध करके मथुरा में अधर्म का नाश किया। महाभारत के महायुद्ध में श्री कृष्ण ने एक ओर जहां गीता का ज्ञान दिया वहीं दूसरी ओर अर्जुन को कर्म ज्ञान देकर अधर्म का नाश कराया। भगवान कृष्ण को गौ माता बहुत प्रिय हैं, इसलिए आज उनका जन्मोत्सव सबसे पहले बसावन मामा गौ अभ्यारण में मनाया गया। गौ माता के सेवकों के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मना कर आनंद दस गुना हो गया। गौ माता में देवी-देवताओं का वास होता है, गौ माता का गोबर और गोमूत्र इतना पवित्र है की पूजा में उपयोग किया जाता है। गौ माता ही प्राकृतिक खेती का आधार है। जिस पर गौ माता की कृपा होगी उस पर भगवान कृष्ण की कृपा अवश्य होगी।

कृष्ण पर्व के भव्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध बघेली लोक गायिका कल्याणी मिश्रा ने मनोहरी बघेली लोकगीत प्रस्तुत किए।उन्होंने गणेश वंदना से आरंभ करके परंपरागत बघेली जन्मोत्सव गीत सोहर और कजरी की प्रस्तुति दी। मधुर बघेली लोकगीतों ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद कटनी से आई कलाकार आस्था सिजारिया एवं उनके दल ने भगवान कृष्ण की लीलाओं की मनोहारी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। देर तक दर्शकों ने नृत्य नाटिका का आनंद उठाया। बघेली लोकगीतों और कृष्ण की बाल लीलाओं ने सबको कृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

समारोह में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचू लाल प्रजापति, विधायक मनगवां श्री नरेंद्र प्रजापति विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष नगर निगम श्री वेंकटेश पांडे पाषर्द गण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह में कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, सीईओ जिला पंचायत सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी तथा अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |     शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में रायसेन में भव्य दशहरा समारोह, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन     |     युवाओं के साथ माँ दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक     |     अवैध रूप से भंडारित लगभग 95 हजार रुपए के पटाखे जब्त     |     जय श्रीराम के उद्घोष के बीच 61 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आदिशक्ति गरबा नाइट में की शिरकत,प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट एकेडमी एंड टर्फ’ का किया उद्घाटन,युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित     |     पुलिस लाइन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया शस्त्र पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811