Let’s travel together.

अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ के सीएम ने कही ये बड़ी बात, विरासत में खाली मिला खजाना

0 79

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में भाजपा को मिली एकतरफ़ा जीत का सारा श्रेय भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया है। सरगुजा संभाग के कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सोमवार को अंबिकापुर में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित मंत्रियों और सरगुजा संभाग के विधायकों ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए उनका आभार जताया।

कार्यकर्ताओं के दम पर सरगुजा हुआ कांग्रेसमुक्त, मोदी की हर गारंटी होगी पूरी। विरासत में खाली खजाना मिला है फिर भी हम किसानों को 3100 रुपये के दर से धान की राशि का भुगतान करेंगे। इसका प्रविधान कर लिया गया है। सीएम ने कहा कांग्रेस सरकार में नक्सलियों ने अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की,नक्सलियों को पता है कि डबल इंजन की सरकार में उनके विरुद्ध मजबूती से कार्रवाई होगी इसलिए वे बौखलाहट में हत्या कर रहे हैं।

लोकसभा का चुनाव नजदीक है। मैं किसी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को सोने नहीं दूंगा और खुद भी नहीं सोऊंगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों को खड़ा करवा कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी करवाया। इसके पहले मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने मां महमाया मंदिर अंबिकापुर में मत्था टेका। प्रदेश की खुशहाली,समृद्धि की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811