Let’s travel together.

मनुष्य योनी का लक्ष्य केवल और केवल जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्त होना है-ब्रह्मचारी महाराज

0 63

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

मानस सत्संग भवन में आयोजित हुई सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा के विश्राम दिवस की कथा में कथा व्यास महामंडलेश्वर ब्रह्मचारी महाराज ने कहा मनुष्य योनि का लक्ष्य केवल और केवल जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्त होना है। गर्भ में जब मनुष्य के प्राण सुषुम्ना नाड़ी में होते हैं तो उसे अपने पूर्व जन्मों का स्मरण रहता है। उसे पिछले हर जन्म में उदर में हुए कष्टों का अहसास रहता है।वह हर बार कष्ट से मुक्त होने के लिए रो रो कर ईश्वर से अंतिम अवसर की दुहाई गर्भ से बाहर आने की प्रार्थना करता है।जन्म लेते ही मनुष्य हर बार की तरह भगवान से की गई प्रार्थना भूल जाता है और माया में फस कर मनुष्य योनि के लक्ष्य को भूल जाता है।
ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कथा सुनने की सार्थकता जीवन में सुधार हो जाना है। ब्रह्नचारी महाराज ने चार प्रकार के साधुओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कुछ लोग संपत्ति नष्ट हो ने पर साधु बन जाते हैं, कुछ परिवार द्वारा धिक्कार ने पर साधु बन जाते हैं। असली वैराग्य संसार के विषयों से दूर होना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811