– पानी की निकासी ठप, सड़क पर घुटनों तक पानी, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान
– शिवपुरी की सड़कों पर बारिश का कहर, होटल कमला हेरिटेज मार्ग पर राहगीरों को भारी परेशानी
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शहर में हो रही बारिश के बाद होटल कमला हेरिटेज से रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग स्विमिंग पूल में तब्दील हो गया है। सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की निकासी नहीं होने से यह स्थिति बनी है। यहां नाले पर कब्जा हो गया है, जिसके कारण बरसात का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। वाहन चालक और पैदल राहगीर इसी पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। कई बार दोपहिया वाहन फिसल कर गिर भी रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने कई बार नगर पालिका को शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। लोगों की मांग है कि नाले से अतिक्रमण हटाकर पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश में इस तरह जलभराव की स्थिति न बने।