रायसेन । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर रायसेन शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान मे भोपाल सागर तिराहा से पेट्रोल एवं शक्कर की बढती हुई कीमतों एवं रसोई गैस की बढी कीमतों के विरोध मे रैली निकालकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष नुक्कड सभा आयोजित की गई तथा एस डी एम कार्यालय पहुंचकर एस डी एम मनीष शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर डा जी सी गौतम , हकीम उद्दीन मंसूरी,जावेद अहमद ,प्रभात चावला,कामता प्रसाद राजौरिया,शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ,ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा,मलखान सिंह रावत,हसीब हिंदुस्तानी,राजू माहेश्वरी,जावेद कदीर,सुनील चौहान ज्ञानचंद पटेल मुकेश बंजारा शशिकांत मीणा चैन सिंह जाटव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उप स्थित थे