Let’s travel together.

आचार्य संघ की भव्य अगवानी सांकरा जैन मंदिर में किये दर्शन

0 204

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
महा तपस्वी दिगंबर जैन आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज का रविवार को सांकरा निको में मंगल पदार्पण हुआ यहां जैन समाज ने आचार्य श्री की अगवानी कर उनका चरणोदक लिया एवं आचार्यश्री की पूजन करने का शौभाग्य प्राप्त किया।
झारखंड स्थित तीर्थ राज सम्मेद शिखर जी से पद विहार करते हुए आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी का संघ शनिवार को सिलतरा शासकीय स्कूल में रात्रि विश्राम को ठहरा था रविवार की सुबह सिलतरा से रायपुर की तरफ विहार हुआ तो सिलतरा से 2 किलो मीटर की दूरी पर स्थित सांकरा निको के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य संघ का पदार्पण हुआ 22 मुनिराजों के विशाल संघ ने मन्दिर जी मे भगवान जिनेन्द्र देव के दर्शन किया इस दौरान समाज के लोगो ने आचार्य श्री की भक्ति भाव से पूजन की।
सांकरा जैन मंदिर से कुछ समय बाद ही आचार्य श्री का रायपुर की ओर विहार हुआ सांकरा जैन समाज के सुरेन्द्र जैन बेगमगंज,आशीष जैन गीदम वाले,नीलेश जैन,प्रीति जैन,अखिल जैन ,मानू जैन,शुभम जैन ,सेंकी जैन,अनुभव जैन,हर्ष जैन,प्रिंस जैन, राजू जैन,एवं समाज की महिलाएं आचार्यश्री के विहार में शामिल हुए।


बंजारीधाम में हुई आचार्यश्री की आरती जोशी जी को मिला आशीर्वाद
महान तपस्वी ऋषि मुनि किसी वर्ग विशेष के नहीं होते उन्हें सभी वर्ग मानते हैं आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी का भी जब विहार चल रहा था तब जगह जगह अन्य जाति धर्म के अनुयायियों ने भी आचार्य संघ के दर्शनों का लाभ प्राप्त किया।
शनिवार को बंजारीधाम गौशाला प्रमुख हरिभाई जोशी जी जो गौमाता की सेवा में समर्पित रहते हैं उन्होंने सिलतरा शासकीय स्कूल परिसर में पहुचकर आचार्यश्री के दर्शन किये आरती की ओर आशीर्वाद प्राप्त किया रविवार को विहार के दौरान जैसे ही आचार्यश्री का संघ बंजारीधाम के नजदीक पहुचा तो वहां हरिभाई जोशी जी और पुजारियों ने महातपस्वी मुनिराजों की आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811