राजनीति के नाम पे गुंडागर्दी बर्दास्त नही की जायेगी, आरोपियों पे शीघ्र कार्यवाही हो व कठोर सजा मिले- सुरेन्द्र पटवा
मण्डीदीप रायसेन ।हार की निश्चितता से बौखला के कांग्रेस गुंडागर्दी पे उतारू हो चुकी है। मंडीदीप के वार्ड क्र.12 के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे शामिल हुए कार्यकर्ताओ पे कांग्रेस के गुंडों के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया। यह आरोप भाजपा के भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने लगाया है।

मंडीदीप के वार्ड क्र.12 के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे शामिल हुए कार्यकर्ताओ पे कांग्रेस के गुंडों के द्वारा प्राणघातक हमला करने के विरोध में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने का घेराव क़िया। श्री पटवा ने कहा की आज भाजपा का कोई कार्यकर्ता खुद को अकेला ना समझे, आपके साथ आपका विधायक है। गुंडो के आकाओं को चेतावनी देकर कहा की अगर किसीने भाजपा की विनम्रता को कमजोरी समझा तो नानी याद दिला दूँगा।
प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की अगर आरोपियों को सजा देने मे कोई कौताही हुई तो भाजपा उग्र प्रदर्शन करेगी।