Let’s travel together.

पुलिस की वाहन चेकिंग व्यवस्था ठप, बेलगाम हुई सड़कों पर रफ्तार

0 24

 देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन

नगर में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान बंद कर दिए जाने से वाहन चालक बेलगाम हो गए हैं। पहले नियमित चेकिंग से चालकों में पुलिस का भय रहता था और वे सतर्क रहते थे, परंतु अब चेकिंग न होने से सड़कों पर वाहन अंधी रफ्तार से दौड़ते नजर आ रहे हैं ।

गर के मुख्य मार्गों सहित अंदरूनी सड़कों पर छोटे-बड़े अनगिनत वाहन तेज गति से दौड़ते देखे जा सकते हैं। पुलिस का खौफ खत्म हो जाने से यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि कौन से वाहन वैध हैं और कौन से अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं।

नाबालिग भी चला रहे दुपहिया वाहन

चेकिंग बंद होने का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि नगर में नाबालिग बच्चे भी खुलेआम दुपहिया वाहन दौड़ाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिना हेलमेट, बिना नंबर और तेज रफ्तार वाहनों की भरमार है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नियमित चेकिंग होती तो अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों की पहचान हो पाती, लेकिन पुलिस ने वाहन चेकिंग से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है। पुलिस की इस उदासीनता के चलते यातायात नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है और वाहन चालक पूरी तरह बेफिक्र हो चुके हैं।

नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से सांची नगर में पुनः सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |     वाराणसी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ओवरब्रिज पर फोटो खिंचवा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |     शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर भव्य भगवती जागरण का हुआ आयोजन     |     186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर     |     मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811