Let’s travel together.

प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करते प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मटककुंड के अप्रतिम नजारें

0 435

दमोह से धीरज जॉनसन

दमोह शहर से जबलपुर की ओर करीब 42 किमी जाने के बाद फिर दाहिनी ओर करीब 8 किमी दूर चलने पर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मटककुंड नामक स्थान दिखाई देता है जो प्रकृति प्रेमियों को काफी आकर्षित करता है,वैसे तो साल भर यह क्षेत्र हरा भरा रहता है पर बारिश के बाद इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है।

यहां पहाड़ियों से निरंतर गिरता झरना बहुत ही सुंदर दिखाई देता है जिसे मटककुंड के नाम से जाना जाता है परंतु यहां तक पहुंचने के लिए दुर्गम और उबड़ खाबड़ रास्ते और चट्टानों की शिला को पार करना पड़ता है जंगल के मार्ग में करीब एक किमी के रास्ते में बहते हुए नालों को पार कर कठिनता से यहां तक पहुंचा जाता है।


प्रतिवर्ष लोग यहां घूमने और पिकनिक मनाने आते है क्योकि तीन ओर पहाड़ी से घिरा यह इलाका हरे पेड़ों और साल भर पानी रहने के कारण देखने योग्य रहता है। पहाड़ी के ऊपर से प्रकृति का अद्भुत नजारा दिखाई देता है जहां कई प्रकार के पेड़ जो जीव जंतुओं का आहार और शरण स्थल भी है लोगों का मन मोह लेते हैं चट्टानों की ओट में जंगली जानवरों का बसेरा भी है पहाड़ों की ऊंचाई होने की वजह से सूरज का प्रकाश भी यहाँ कम समय के लिए रहता है और जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है।

जंगल से आता हुआ पानी छोटे-बड़े झरने के रूप में यहां तब्दील हो जाता है और काफी ऊंचाई से नीचे गिरता है जो बहुत ही मनोरम दृश्य उत्पन्न करता है कहते है कि जंगल से आने वाला यह पानी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

स्थानीय निवासी पवन राय ने बताया कि यह प्राकृतिक और दर्शनीय स्थल है जंगली जानवर भी यहां दिखाई देते है।अगर पैदल सड़क मार्ग और लाइट लग जाए तो इसका सौंदर्य सभी के लिए सुलभ हो सकता है।गणेश सिंह ने बताया कि कुंड की बहुत गहराई है और बहुत खूबसूरत भी है एक गुफा भी यहां मौजूद है।चट्टानों पर शिलाजीत भी है पर काफी कठिनाई से दिखाई देती है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811