Let’s travel together.

बांसिया गांव में 1 महीने से ट्रांसफार्मर खराब आदिवासियों के खेत में नहीं हो पा रही सिंचाई कलेक्टर से की शिकायत

0 118

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

जहां सरकार आदिवासियों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है वहीं हर राजनीतिक पार्टी मध्यप्रदेश में आदिवासी समाज के लोगों को साधने में जुटी हुई है। हर राजनीतिक पार्टी आदिवासियों की हित की बात करती है। तमाम तरह के दावों के बीच सांची विकासखंड के बांसिया गांव में आदिवासी लोग 1 महीने से बिजली के ट्रांसफार्मर खराब होने से परेशान हैं। जिससे छोटे-छोटे खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को आदिवासी गांव के लोगों ने बताया कि पिछले 1 महीने से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। जिससे खेत में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इन्हीं खेतों से अपना पालन पोषण कर गुजारा करते हैं। अगर सिंचाई नहीं हो पाई तो वह अपने खेतों में रवि फसल की बोवनी नहीं कर पाएंगे। जिससे साल भर खाने पीने की समस्या आएगी। और वह इस मामले को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में भी आवेदन दे चुके हैं। मगर अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ है। बिजली विभाग द्वारा भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

राजनीतिक पार्टियों द्वारा तमाम तरह के आदिवासियों के लिए दावे करने के बाद भी इनकी सुध लेने यहां कोई नहीं आ रहा है। इस गांव में राजनीतिक दावे खोखले ही नजर आ रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी की कब इन आदिवासी किसानों के लिए नया ट्रांसफार्मर रखा जाता है या फिर इनकी खेती अब बिजली के इंतज़ार में सूखी ही पड़ी रहती है।

इनका कहना है-
बांसिया गांव पर बिजली बिल का 3 लाख रुपए बकाया है। इसी वजह से गांव का ट्रांसफार्मर नही बदला जा रहा है। बकाया राशि जमा करते ही दूसरा ट्रांसफार्मर रख दिया जाएगा।
प्रांजल शर्मा, जेई विद्युत विभाग सलामतपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811