Let’s travel together.

शालीन भनोट ने अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा को बताया लेस्बियन

117

Bigg Boss 16 : कॉन्ट्रोवर्शियल शो कहलाने वाले Bigg Boss के घर में जितना हंगामा देखने का मिलता है, उतना ही सोशल मीडिया पर भी दिखाई देता है। ‘बिग बॉस 16’ में भी कंटेस्टेंट के बीज जबरदस्त फाइट हो रही है। इस बार के शो में भी कुछ कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते तो वहीं कुछ के बीच शानदार बॉन्डिंग  दिखाई दे रही है। अब हाल ही में लड़ाई के बीच शालीन भनोट ने अर्चना और सौंदर्या के रिश्ते पर ही सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी खूब बवाल देखने को मिल रहा है।

बिग बॉस सीजन 16 में शालीन और टीना का रिश्ता भी शुरू से खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों की बीच लड़ाई भी देखने को मिली लेकिन दोनों अब दोबारा से क्लोज आते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इनके रिश्तें को सभी घरवाले स्क्रिप्टेड कहते नजर आते हैं। इसी को लेकर अर्चना और शालीन में बहस शुरू हुई जो सौंदर्या और अर्चना की दोस्ती के रिश्ते तक पहुंच गई।

दरअसल न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के दौरान शालीन भनोट और टीना दत्ता काफी क्लोज नजर आए। जिसके बाद सभी घरवालों ने उनके रिलेशन को फेक कहना शुरू कर दिया। वहीं सेलिब्रेशन के बाद अर्चना गौतम ने शालीन और टीना दत्ता रिश्तें को लेकर मजाक उड़ाया, तो इस पर शालीन ने भी कूल अंदाज में जवाब दिया लेकिन वह कुछ ऐसा कह गए कि अब नेटिजन्स भी खूब चुटकी ले रहे हैं। दरअसल जब अर्चना ने कहा कि अगर शालीन और टीना सिर्फ दोस्त हैं तो दोस्त इतने करीब नहीं आते हैं। इस पर शालीन कहते हैं कि अर्चना और सौंदर्या एक बिस्तर और चादर साझा करती हैं तो क्या उनके बीच  कुछ है। इसके साथ ही वह कहते हैं कि उनकी कुछ दोस्त लेस्बियन हैं। अब इसी को लेकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ ने शालीन को फटकार भी लगाई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बरेली में भाजपा की सियासी खींचतान उजागर! एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी तस्वीर गायब     |     शिवपुरी जिले में पराली एवं नरवाई नहीं जलाने के लिए गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान     |     सिलवानी में ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल     |     राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए बाग प्रिंट के शिल्पकार फारुख सुलेमान खत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष आमंत्रण देकर किया सम्मान     |     विशेष लेख::मनवा कुर्मी समाज के प्रत्याशियों के लिए वरदान साबित हुई धरसींवा विधानसभा     |     भोपाल में 18 नवंबर को होगा सहकारिता कर्मचारी महासंघ का भव्य दीपावली मिलन समारोह     |     करुणाधाम आश्रम में नर्मदा सेवा न्यास का भव्य ट्रस्टी मिलन समारोह संपन्न     |     सेवा और समर्पण का सम्मान: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने 50 से अधिक आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित     |     धरसींवा में धान खरीदी का दूसरा दिन भी सूना,नहीं कट रहे कई किसानों के टोकन     |     सपरिवार मैहर पहुंचे नितिन गौरीशंकर अग्रवाल,माँ शारदा देवी के दरबार में टेका माथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811