– गणेश प्रतिमाओं के साथ निकाला गया जुलूस, बड़ी संख्या में धार्मिक श्रद्धालु एवं ग्रामीण जन हुए शामिल,
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले की गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी में शुक्रवार को गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। दस दिन चलने वाले इस गणेश महोत्सव में गणेश जी की प्रतिमाओं की स्थापना सार्वजनिक रूप से आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर की जाती है, वहीं बड़ी तादाद में लोग अपने-अपने घरों में भी गणेश जी की स्थापना करते हैं।
दस दिन चला धार्मिक आयोजन
दस दिन तक चले इस धार्मिक माहौल में रोजाना बड़ी संख्या में कस्बे की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद कस्बे में गणेश जी का चल समारोह निकाला जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी धार्मिक श्रद्धालु शामिल होते हैं।

इन प्रमुख स्थानों पर होती है प्रतिमा स्थापना
कस्बे में सार्वजनिक रूप से राम जानकी मंदिर बस स्टैंड परिसर स्थित मंदिर, माता मंदिर सहित अनेक स्थानों पर गणेश जी की प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है।
चल समारोह राम जानकी मंदिर बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए जुम्मराती मोहल्ला, मंडी, कारीगिर मोहल्ला, माता मंदिर, तलैया मोहल्ला से गुजरते हुए पुनः बस स्टैंड स्थित मंदिर पर समापन होता है। गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन बीना नदी ग़ैरतगंज में किया जाता है।
जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन रहा मौजूद
चल समारोह में कस्बे के सनातन धर्म प्रेमी जनप्रतिनिधि, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों सहित अधिकारी कृष्णा शनि मौजूद रहे। वहीं पुलिस एवं राजस्व विभाग के अमले ने पूरी तरह से सहयोग किया।