Let’s travel together.

शाहगंज नगर परिषद के सभी 15 वार्डों के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

0 342

मुख्यमंत्री श्री चौहान की समरस पंचायत बनाने की पहल के हुआ व्यापक असर

मुख्यमंत्री श्री चौहान और सांसद श्री भार्गव ने सभी निर्वाचित पाषदों की दी बधाई

अनुराग शर्मा सीहोर

प्रदेश में विकास के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने तथा समाज में समरसता के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समरस पंचायतें बनाने के लिए नागरिकों से आह्वान किया किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के समरस पंचायत बनाने के आव्हान का व्यापक असर हुआ और प्रदेश की कई पंचायतें निर्विरोध निर्वाचन से समरस पंचायतें बनी। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान बुधनी विधानसभा की शाहगंज नगर परिषद प्रदेश की पहली समरस नगर परिषद बन गई है। इस परिषद के सभी 15 वार्डों के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एवं सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समरस नगर परिषद बनने से शाहगंज नगर नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप आदर्श नगर बनेगा। शाहगंज नगर परिषद के निर्वाचित पार्षदों में वार्ड-01 से अजय, वार्ड-02 से उषा, वार्ड-03 से हसीब खां, वार्ड-04 से कन्छेदी, वार्ड-05 से लीला, वार्ड-06 से नेहा गौर, वार्ड-07 से पूजा केवट, वार्ड-08 से प्रीती, वार्ड-09 से मीना, वार्ड-10 से प्रभा गौर, वार्ड-11 से सुनिल कुमार, वार्ड-12 से सोनम, वार्ड-13 से त्रिलोक चन्द, वार्ड-14 से चंद्रप्रकाश तथा वार्ड-15 से रतनलाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

जिले की 33 पंचायत समरस पंचायती बनी

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व बुधनीव विधानसभा की 33 ग्राम पंचायतें समरस पंचायतें बनी । बुधनी जनपद की 9 ग्राम पंचायतें जिनके सरपंच निर्विरोध चुने गए, उनमें ग्राम पंचायत मंडावन, ग्राम पंचायत चिकली, ग्राम पंचायत जैत, ग्राम पंचायत वनेटा , ग्राम पंचायत खेरी सिलगेंना, ग्राम पंचायत कुसुमखेड़ा, ग्राम पंचायत पीलीकरार, ग्राम पंचायत ऊंचाखेड़ा तथा ग्राम पंचायत तालपुरा शामिल है। इसी प्रकार नसरुल्लागंज जनपद की 17 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। इन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत पिपलानी, ,इटावाकला, चौरसाखेडी, बडनगर, रिछाडिया कदीम, गिल्लौर, छापरी, हाथीघाट, खात्याखेडी, आंबाजदीद, तिलाडिया, सीलकंठ, ससली, कोसमी, मोगराखेड़ा लावापानी तथा बोरखेडी शामिल है। इछावर जनपद में ग्राम पंचायत मोयापानी, सारस तथा गाजीखेड़ी एवं जमोनिया हटेसिंह एवं आष्टा जनपद में आवलीखेड़ा एवं अतरालिया तथा सीहोर जनपद में आमला ग्राम पंचायत के सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं।

’सात जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित’

इसी प्रकार बुधनी जनपद के 6 वार्डों के जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए। इसमें खाण्डाबड, जहानपुर, बनेटा, सरदारनगर, बोरना, बकतरा वार्ड शामिल है। नसरुल्लागंज जनपद के वार्ड क्रमांक 5 इटारसी से भी निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811