Let’s travel together.

हौसले की उड़ान, भोपाल के पूर्व कमिश्नर कवीन्द्र कियावत साईकल से आये श्री गणेश के दर्शन करने

0 1,855

अनुराग शर्मा

सीहोर। साईकल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध होता है, यह बात सभी जानते है मगर अमल में बहुत कम लाते है। लेकिन आईएएस अधिकारी और भोपाल के पूर्व कमिश्नर कवींद्र कियावत ने ऐसा कुछ किया जो सभी के लिए प्रेरणादायक होगा।


जानकारी के अनुसार कवींद्र कियावत सीहोर के कलेक्टर भी रहे है और भोपाल कमिश्नर रहते आपका सीहोर अक्सर आना होता था इसलिए यह सभी उनको जानते है, रविवार की सुबह उन्हें सीहोर की सड़क पर साईकल पर लोगो ने देखा तो सभी हेरत में पड़ गए क्योंकि श्री कियावत भोपाल से साईकल चलाकर अकेले सीहोर गणेश मंदिर तक आए।


उल्लेखनीय है की भोपाल से सीहोर तक साईकल पर आना आसान कार्य नही है लेकिन श्री कियावत का यह प्रयास उन लोगो के लिए प्रेरणास्रोत है जिन्हें साईकल चलाने में शर्म आती है। बताया गया है कि श्री कियावत स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग और जागरूक रहते है और भगवान गणेश के प्रति उनकी गहरी आस्था है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |     स्वस्थ भारत के निर्माण में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     खुटपला गौशाला समिति के खिलाफ झूठी शिकायत का आरोप, समाज संगठन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     महाबोधि महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिया आमंत्रण     |     रायसेन में तेज रफ्तार अल्टो कार का कहर, दो बाइक को मारी टक्कर, चार गंभीर घायल; दो भोपाल रेफर     |     मानस यात्रा के पहुंचने पर विद्वानों का हुआ सम्मान     |     धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फर्जी और प्रोपगेंडा, तो मुख्यमंत्री साय ने की विधायक अनुज शर्मा की तारीफ     |     पेंड्रावन जलाशय को लेकर बोले मुख्यमंत्री जनहित के विरुद्ध कोई काम नहीं होगा     |     10 साल बाद फिर बना मध्य प्रदेश नेशनल चैंपियन, अनूपपुर के खिलाड़ियों ने दिलाए पदक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811