Let’s travel together.

ग्राम पंचायत मगरपूंछ के तालाब में हो रही अवेध खनन

0 329

ग्राम पंचायत और राजस्व विभाग से नही ली है परमिशन

रामभरोस विश्वकर्मा,ओबेदुल्लागंज रायसेन

ओबेदुल्लागंज जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मगरपूंछ के तालाब में अवैध खनन किया जा रहा है।ये अवैध खनन रात के अंधेरे में किया जा रहा है। खनन के लिए बकायदा जेसीबी और डंफर से मिट्टी बड़ी मात्रा में निकली के रही है।जिसको मगरपुंछ के कुछ दलाल मिट्टी को बेचकर प्रशासन को चुना लगा रहे है।रात के अंधेरे में बड़ी मात्रा में मिट्टी निकलकर बेची जा रही है।

ग्राम पंचायत और राजस्व विभाग से नही ली है परमिशन

तालाब में हो रहे अवेध खनन की जानकारी जब ग्राम पंचायत मगर पूंछ के सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर नागर से ली तो उनके द्वारा साफ इंकार कर दिया की कोई परमिशन नहीं दी गई है।वही राजस्व विभाग के पटवारी गौरीशंकर नागर से भी तालाब में हो रही खुदाई को लेकर जानकारी ली तो उनके द्वारा भी साफ इंकार कर दिया गया।अब साफ होता है।की बिना परमिशन अवैध खनन का खेल खुलेआम किया जा रहा है।

इनका कहना है

आपके द्वारा जानकारी दी है।की ग्राम पंचायत मगरपूंछ के तालाब में अवैध खनन किया जा रहा है।यदि बिना परमिशन अवैध खनन किया गया है।तो जांच कर अवेध खनन करने वालो पर उचित कार्यवाही की जाएगी

निलेश सरवटे अपर तहसीलदार गौहरगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811