Let’s travel together.

एमपी टुडे न्यूज की खबर का असर: धुआं उगल रहा बिजली पोल आखिरकार हुआ दुरुस्त, टला बड़ा हादसा

0 51

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 स्थित फैक्ट्री चौराहा पर छह महीने पहले लगाया गया बिजली पोल लगातार धुआं छोड़ रहा था। यह पोल ऐसे स्थान पर लगा है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री विदिशा, रायसेन, बेरसिया, बिना और भोपाल जाने के लिए बस का इंतजार करते हैं। वहीं आसपास उगी हरी घास के कारण मवेशियों का भी दिनभर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।

इस गंभीर समस्या को एमपी टुडे ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर सामने आते ही बिजली विभाग हरकत में आया और शनिवार को विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खराबी दूर करते हुए बिजली पोल की मरम्मत कर दी।

स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई होने पर राहत जताई और कहा कि यदि लापरवाही जारी रहती तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने खबर प्रकाशित करने के लिए एमपी टुडे

आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाचार के माध्यम से उठाए गए जनहित के मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान जाना आम लोगों के लिए राहत की बात है।

अब बिजली पोल सुरक्षित होने से बस यात्रियों, राहगीरों और आसपास घूमने वाले पशुओं के लिए संभावित खतरा टल गया है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि ऐसे अन्य बिजली पोलों और उपकरणों की भी नियमित जांच कर समय रहते खराबियों को दूर किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811