Let’s travel together.

कुएं में गिरे बछड़े की ग्रामीणों ने बचाई जान, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

0 56

पशु प्रेमियों ने पशु मालिकों से किया आग्रह कि अपने पशुओं को खुला ना छोड़े

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्राम अंबाडी में मानवता और पशु प्रेम की मिसाल देखने को मिली। गांव के शिव-पार्वती मंदिर के पीछे स्थित एक पुराने कुएं में एक बछड़ा अचानक गिर गया। कुएं में काफी पानी भरा होने से उसकी जान पर बन आई। जैसे ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, वे बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने घरों से रस्सियां लेकर बचाव अभियान शुरू कर दिया।

ग्रामीण थानसिंह मीणा, बदन सिंह मीणा, सतीश मीणा, वीरेंद्र मीणा, विशाल ठाकुर, अतुल ठाकुर, राहुल ठाकुर, रामबाबू, परसराम मीणा और कंछेदी ठाकुर सहित अन्य लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में उतरकर बछड़े को रस्सियों के सहारे बांधा। काफी मशक्कत और जोखिम भरे प्रयास के बाद बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बाहर निकालने के बाद कुछ समय तक बछड़ा बिल्कुल निढाल पड़ा रहा, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। लेकिन कुछ ही देर बाद उसने हरकत शुरू की और उठकर बैठ गया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों की तत्परता, साहस और एकजुटता के चलते एक बेजुबान की जान बच गई। गांव में इस मानवीय प्रयास की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले और असुरक्षित कुओं पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बता दे की बारिश का दौर चल रहा है ऐसे में क्षेत्र में आवारा पशुओं का झुंड रोड पर लगातार घूम रहा है इनको रखने वाले मालिक भी पशुओं को रात के समय और दिन में खुला छोड़ देते हैं जिससे रोज हादसे देखने को मिल रहे हैं। पशु प्रेमियों ने सभी पशु मालिक से आग्रह किया है कि जो भी व्यक्ति अपने घर पर पशु रख रहा है वह अपने घर में बांधकर रखें ताकि कोई पशु की जान दुर्घटना में न जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811