Let’s travel together.

रायसेन ज़िले की पूजा करेगी मध्यप्रदेश सब जूनियर महिला हाँकी टीम का प्रतिनिधित्व

0 112

- Advertisement -

रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन की खिलाड़ी पूजा कोरी का चयन इम्फ़ाल(मणिपुर) में 11से 22 मई 2022 तक आयोजित 12 वीं हाँकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हाँकी चैम्पियनशिप में सहभागिता करने वाली मध्यप्रदेश की टीम में हुआ है।

पूजा कोरी के प्रदेश के दल में चयनित होने पर ज़िला कलेक्टर अरविन्द दुबे, पुलिस अधीक्षक विकाश शहवाल, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने समाजसेवी जगदीश सोनी जिला हॉकी अध्यक्ष आलोक भार्गव, निसार उल्लाह सर, मिथिलेश रघुवंशी, दिनेश कुमार दांगी, आरपी गोहे, रिजवान अली वरिष्ठ खिलाड़ी, मनीष मालवीय, सद्दाम खान, नरेंद्र सेन वरिष्ठ प्रशिक्षक, उत्तम सर, पूजा कोरी व उनके प्रशिक्षक प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अच्छे प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की है। गौरतलब है कि जबलपुर में 03 से 9 मई तक आयोजित किये गए प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के 52 ज़िलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कड़े चयन ट्रायल के बाद ज़िले की खिलाड़ी पूजा कोरी का चयन मध्यप्रदेश की टीम में हुआ है। पूजा ने गत 11 वी राष्ट्रीय सब जूनियर हाँकी चैम्पियनशिप में भी प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। पूजा वर्तमान में प्रतिष्ठित मध्यप्रदेश राज्य महिला हाँकी अकादमी ग्वालियर में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा क्रांति रोटी संस्थान द्वारा जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया     |     राहुल गांधी की सदस्यता छीनना दिखाता है भाजपा का डर -दुर्गेश वर्मा     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन     |     पंच कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन     |     लाडली बहना योजना के फार्म भरे जाने हेतु आयोजित कैम्प का संभागायुक्त ने किया शुभारंभ     |     TODAY:: राशिफल रविवार 26 मार्च 2023     |     जिला शिक्षा अधिकारी ने किया कक्षा 5 वी एवं 8 वी की परीक्षा का निरीक्षण     |     विश्वकर्मा समाज की महिलाओं द्वारा होगा वृहद आयोजन     |     तीसरा टाईगर भी छोड़ा, अब तीनों रहेंगे खुले जंगल में     |     एबीवीपी का आरोप: जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कर रहे हैं कॉलेज का राजनीतिकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811