Let’s travel together.

अतिथि विद्वानों के अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की बड़ी घोषणा:हरियाणा पालिसी को हरी झंडी

0 8

हरियाणा से बेहतर नीति बनाएगी म.प्र. सरकार:उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार

भोपाल। रविन्द्र भवन भोपाल में भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में अतिथि विद्वानों द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री के अभिनंदन समारोह में हज़ारों अतिथि विद्वानों से खचाखच भरे हाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए मध्य प्रदेश उच्च विभाग में हरियाणा के समान अतिथि विद्वानों के कल्याणार्थ पॉलिसी लाने की घोषणा की।जिसका अतिथि विद्वानों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

इसके पूर्व भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर द्वारा मुख्यमंत्री को अतिथि विद्वानों की समस्याओं एवं प्रमुख मांगों से अवगत कराते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित करने का आग्रह किया गया।विभागीय मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि अतिथि विद्वान प्रदेश की उच्च शिक्षा की रीढ़ है।हम उनके भविष्य की सुरक्षा हेतु संकल्पित है।उनके द्वारा अतिथि विद्वानों के पुनर्वास एवं भविष्य सुरक्षा हेतु अन्य राज्यों से बेहतर पॉलिसी बनाने की बात कही गयी है।मध्य प्रदेश में जल्द ही सरकार अन्य राज्यों से बेहतर नीति का निर्माण अतिथि विद्वानों के भविष्य सुरक्षा और उनकी सेवा शर्तों में सुधार हेतु किया जाएगा।

इस अवसर पर मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप गुर्जर,मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ का अकादमी के अध्यक्ष अशोक कड़ेल,उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अनुपम राजन,आयुक्त प्रबल सिपाहा एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं हजारों की संख्या में अतिथि विद्वान मौजूद थे।

इनका कहना हे 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की आज की घोषणा अतिथि विद्वान के भविष्य की सुरक्षा में मील।का पत्थर साबित होगी।”

डॉ देवराज सिंह,अध्यक्ष,अतिथि विद्वान महासंघ 

 

“हमें आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि मध्यप्रदेश में हरियाणा से बेहतर नीति का निर्माण होगा।”

डॉ अविनाश मिश्रा, उपाध्यक्ष ,महासंघ

“मुख्यमंत्री जी एवं मंत्री ज़ी की आज की घोषणा की प्रतीक्षा अतिथि विद्वान लंबे अरसे से कर रहे थे।हमें विश्वास है कि अतिथि विद्वानों हेतु मध्य प्रदेश में बेहतर नीति निर्माण होगा।”

डॉ आशीष पांडेय,मीडिया प्रभारी महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |     सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था बदहाल, आर्थिक संकट गहराया     |     एशबाग डबल मर्डर केस: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार,भवन बनेगा वृद्धजनों का केंद्र     |     पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पार्षद की पहल     |     चलते ट्रक मे पीछे से जा घुसी मोटरसाइकिल,एक की मौत एक घायल      |     युवक  ईमानदारी की मिसाल बना महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया     |     पुराने हाईवे मार्ग पर गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811