Let’s travel together.

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार,भवन बनेगा वृद्धजनों का केंद्र

0 50

 रायसेन के वार्ड क्रमांक 9 तालाब मोहोल्ले में प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन का भवन निर्माण केलिए सांसद निधि से 5 लाख रुपए मंजूर

रायसेन । वार्ड क्रमांक 9 में प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन भवन निर्माण के लिए सांसद निधि से 5 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान ने राशि मंजूर की है। स्वीकृति पत्र प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सौंपा गया। पेंशनर्स ने इसे बहुत बड़ी व महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। कहा कि यह भवन समाज की संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक एकता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां पेंशनर्स की बैठक होंगी,सर्व धर्म के पारंपरिक रीति रिवाज सुरक्षित रहेंगे। विशेष रूप से राष्ट्रीय त्यौहार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। एसोसिएशन ने कहा कि यह स्वीकृति भवन निर्माण की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है ।पेंशनर्स के सहयोग से आगे इसे पूर्ण स्वरूप दिया जाएगा।

एसोसिएशन ने सहयोग करने वालों का जताया आभार

एसोसिएशन ने बताया कि भवन निर्माण की पहल को सफल बनाने में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए एसोसिएशन ने उनका आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि भविष्य में अपने पारंपरिक स्वरूप के अनुरूप विकसित होकर सर्व धर्म की सांस्कृतिक पहचान के प्रमुख केन्द्र बनेगा।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी लाल शाक्य,भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष एम एल राठोरिया, कोषाध्यक्ष बी पी शर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811