किसानों की शहदत व्यर्थ नहीं जायेगी
इरफान जाफरी
रायसेन।मंदसौर के शहीद किसानों को कुषि उपज मंडी रायसेन मे श्रंद्धाजलि आर्पित की गई । इस अवसर पर किसानों को सम्बोधित करते हुए किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार रज्जू भैय्या ने अपने विचार व्यक्त किये।
नेताद्वय ने कहा कि आज के दिन मप्र के मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी मे किसान अपनी फसलों उचित मूल्य (समर्थन मूल्य गारंटी कानून)की माँग शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे थे, यह आंदोलन दो जून से दस जून तक पूरे देश मे किया जा रहा था इसी आंदोलन के समर्थन मे मंदसौर के किसान किसानों की माँगों के समर्थन मे मजबूती से लड़ रहे थे किसान अपनी फसल और नस्ल की लड़ाई मे देश भर के किसानों साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े थे जब पिपलिया मंडी किसान शांतिपूर्ण पूर्ण आंदोलन कर रहे थे तब ही तानाशाही सरकार ने किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर हमारे छै किसानों को शहीद कर दिया। मंदसौर शहीद किसानों को कुषि उपज मंडी रायसेन मे श्रंद्धाजलि आर्पित की गई श्रंद्धांजलि सभा मे किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार रज्जू भैय्या ने अपने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर जमना लोधी नारायण सिंह राजपूत दशरथ पटेल मोहन लोधी अनिल पटेल संतोष पटेल सुमित ठाकुर एवं अन्य किसानों ने
शहीद किसानों को और भावपूर्ण श्रंद्धाजलि आर्पित की