Let’s travel together.

बेगमगंज में 16 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा 

0 103

 शांति समिति में अनेक निर्णय हुए

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा 16 जुलाई को परंपरागत अनुसार हर्षोल्लास से निकलेगी। रथ यात्रा को लेकर हिंदू उत्सव समिति द्वारा भगवान जगदीश स्वामी मंदिर समिति माला फाटक के सहयोग से व्यापक तैयारियां की जा रही है। इसी तारतम्य में  शांति समिति की बैठक एसडीएम सुश्री प्रियंका भलावी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में विशेष रूप से एसडीओपी सोनाली गुप्ता , थाना प्रभारी राजीव उइके , तहसीलदार प्रमोद उइके , बीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर, नगरपालिका लेखापाल महेंद्र विश्वकर्मा ,बिजली विभाग के प्रतीक सिंह राजपूत , लोकनिर्माण विभाग से रविन्द्र गौर , हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर , मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष आरिफ राईन सहित समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री जगदीश स्वामी मंदिर माला फटाक से निकलने वाली रथ यात्रा के सभी रास्तों पर साफ सफाई व्यवस्था , विद्युत व्यवस्था , पेयजल एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुचारू ढंग से की जाएगी।

एसडीएम सुश्री प्रियंका भलावी एवं एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने नगरपालिका एवं लोकनिर्माण विभाग को सड़कों के गड्ढे भरने एवं बिजली विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि रथयात्रा वाले मार्ग पर बिजली लाइन नीचे ना रहे ओर नंगे तार भी ना रहे ताकि बिजली करंट से पूरी तरह सुरक्षा रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोग शांति सद्भाव एवं भाईचारे के साथ रथ यात्रा में शामिल होंगे।

हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि नगर में बरसों से भगवान जगदीश स्वामी अपने बड़े भाई बलभद्र ( बलदाऊ ) एवं बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर माला फाटक स्थित मंदिर से विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद नगर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस अवसर पर भक्तों को जगन्नाथ का भात प्रसाद के रूप में वितरण किया जाएगा।

रथयात्रा माला फाटक से गुरुवार सुबह 10 . 30 बजे प्रारंभ होकर महादेवपुरा , बजरिया , कबीट चौराहा , गांधी बाजार ,शिवालय चौक , पुराना बस स्टैंड सागर रोड स्थित पुराना पेट्रोल पंप के सामने से होकर वापस नया बस स्टैंड से दशहरा मैदान स्थित श्रीहनुमान मंदिर पहुंचेगी।

यहां रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन 17 जुलाई शुक्रवार को भगवान जगदीश स्वामी , अपने बड़े भाई बलदाऊ बहन सुभद्रा के साथ वापसी करेंगे।

रथ यात्रा पुराना बस स्टैंड से मेंन रोड , गांधी बाजार कबीट चौराहे से बजरिया होकर माला फाटक वापस मंदिर पहुंचेगी।जहां पर पुनः विधिविधान से पूजा -अर्चना एवं प्रसाद वितरण के बाद भगवान का विश्राम होकर समापन हो जाएगा।

शांति समिति की बैठक में हिंदू समिति अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह तोमर एवं समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए वही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभी से आपसी सद्भाव एवं भाईचारे से इस महत्वपूर्ण त्यौहार को मनाए जाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811