सागर। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य एवं निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज के संघस्थ मुनि श्री उद्यम सागर महाराज, मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज एवं मुनि श्री हीरक सागर महाराज का मंगल विहार खुरई से सागर की ओर जारी है।
मुनि संघ का 8 जुलाई को रात्रि विश्राम भाग्योदय से लगभग 6 किमी पूर्व हुआ। मुनि संघ के सागर आगमन पर 9 जुलाई, गुरुवार को प्रातः 7:30 बजे खुरई रोड स्थित भाग्योदय तीर्थ के आगे गल्ला मंडी चौराहे से भव्य अगवानी जुलूस निकाला जाएगा, जो श्रद्धा और उत्साह के साथ मुनि संघ का स्वागत करेगा।
भाग्योदय तीर्थ के पदाधिकारियों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में अगवानी जुलूस में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
मुकेश जैन (ढाना) ने बताया कि मुनि संघ की आहारचर्या भाग्योदय तीर्थ में संपन्न होगी। मुनि संघ के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का वातावरण है तथा स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।