Let’s travel together.

विनयांजलि सभा..आचार्य वर्धमान सागर महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण

0 8

सागर। 5 जुलाई को महाराष्ट्र के जैन तीर्थ क्षेत्र कुंथलगिरी में यम संलेखना के बाद समाधिस्थ हुए आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज की पावन स्मृति में आयोजित विनयांजलि सभा में उनके परम शिष्य मुनि श्री शाश्वत सागर महाराज ने श्रद्धापूर्वक उनके जीवन, साधना और धर्मप्रभावना के प्रेरणादायी प्रसंगों का उल्लेख किया

मुनि श्री शाश्वत सागर महाराज ने कहा कि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज को बचपन से ही श्रेष्ठ धार्मिक संस्कार प्राप्त हुए थे। उनकी रुचि सदैव धर्म के प्रति रही तथा वे बाल्यकाल से ही साधु-संतों की सेवा में समर्पित रहते थे। उनके हृदय में प्रत्येक जीव के कल्याण की भावना सदैव विद्यमान रही। उन्होंने कहा कि गुरुकृपा से ही हम धर्म का वास्तविक स्वरूप समझ सके और जो कुछ भी सीखा, वह आचार्य श्री के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन का ही परिणाम है। आचार्य श्री ने आचार्य विद्यासागर महाराज से ब्रह्मचर्य व्रत ग्रहण किया था।

मुनि श्री ने बताया कि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने वृद्ध साधुओं की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें सम्मेद शिखर जी की पावन यात्रा भी कराई। आगे उन्होंने बताया कि जब गुरुजी ने आत्मकल्याण के मार्ग पर अग्रसर होने का निर्देश दिया, तब उन्होंने सहर्ष आज्ञा स्वीकार करते हुए आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से दीक्षा की भावना धारण की।

उन्होंने बताया कि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने दीक्षा का निवेदन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के समक्ष किया था। तब आचार्य श्री ने उनसे कहा कि दक्षिण भारत का वातावरण उनके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। गुरु आज्ञा का पालन करते हुए उन्होंने आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज से दिगंबर मुनि दीक्षा ग्रहण की। दीक्षा के उपरांत उन्होंने अनेक साधकों एवं ब्रह्मचारियों को मोक्षमार्ग की ओर प्रेरित कर धर्मसंघ को समृद्ध किया।

विनयांजलि सभा में ब्रह्मचारी अजय भैया (झापन),पीसी नायक, मुकेश जैन (ढाना), देवेंद्र जैन (लुहारी), राजकुमार जैन, वीरेंद्र जैन (कनेरा) सहित अनेक श्रद्धालुओं ने समाधिस्थ आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में महेंद्र जैन (जैसीनगर), वीर जैन, राजकुमार जैन, प्रेमचंद बड़कुल, प्रदीप जैन, शैलेंद्र जैन ‘शालू’, अतुल जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा प्रवक्ता गौरीषंकर श्रीवास पर कांग्रेसजनों ने अपराध पंजीबद्व करने की मांग की     |     बेंद्री की थ्री डी फेक्ट्री में ब्लास्ट से तीन श्रमिकों की दर्दनाक मौत     |     नकटी प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने मंडल कांग्रेस कमेटी धरसींवा ने किया विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन     |     भाड़ा वृद्धि और कमीशनखोरी के विरोध में मोटर मालिक संघ का गोदावरी पावर एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के सामने धरना     |     स्वीकृति के बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण, बारिश में वार्ड-3 के रहवासी परेशान     |     रायसेन-राहतगढ़ सड़क के कथित घटिया निर्माण के विरोध में कांग्रेस का विशाल धरना     |     अंतरजिला मंदिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     समर्थन मूल्य उपार्जन केंद्र का शुभारंभ      |     रीवा में 10 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811