नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो और उससे जुड़ी अन्य कंपनियों पर छापा मारा है। मंगलवार को ईडी की टीम ने देशभर में वीवो के 44 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में ईडी की तरफ से यह कार्रवाई अचानक की गई है। दरअसल, ईडी की तरफ से यह कार्रवाई वीवो और उससे संबंधित कंपनियों या फर्मों पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। जांच एजेंसी सीबीआई इस मामले में पहले से ही जांच कर रही है। सूत्रों ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि छापेमारी अभी भी जारी है और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसी मामले में कंपनी से पहले ही काफी वसूली की जा चुकी है।
कुछ समय पहले ही इसी मामले में वीवो का गुरुग्राम स्थित एचएसबीसी बैंक का खाता अटैच कर एसजीएसटी विभाग ने करीब 220 करोड़ रुपये की वसूली की है। सूत्रों ने यह भी बताया कि यह छापा करोड़ों की कर चोरी के खुफिया इनपुट के आधार पर की गई है। जिसमें कंपनी पर आरोप है कि उसने प्राप्त किए गए राजस्व से कम राजस्व को दिखाया है।
बता दें कि चीनी मोबाइल कंपनियां भारत में आयकर विभाग और ईडी के रडार पर हैं. इससे पहले जांच एजेंसी ने Xiaomi के एसेट्स सीज किए थे। हालांकि बाद में कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। फिलहाल अभी वीवो के 44 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।