एसडीएम गौड ,सीईओ पीटर सहित अन्य बस सवार होकर शिवर स्थल पर पहुंचे
मनोज बैरागी सरदारपुर धार
कचनारिया मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कचनारिया में एक विशाल जनसेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर की विशेष बात यह रही कि सभी खंड स्तरीय अधिकारी एक साथ बस में सवार होकर कचनारिया पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया।
इस शिविर में कुल 4 ग्राम पंचायतों—कचनारिया, संदला, नंदलाई और नीपावली के ग्रामीण सम्मिलित हुए।
प्रमुख कार्य एवं उपलब्धियां
आयुष्मान कार्ड: 22 आयुष्मान कार्ड बनाए/जारी किए गए।
पेंशन प्रकरण: 20 पेंशन संबंधी मामलों का समाधान किया गया।
सीएम हेल्पलाइन: 10 शिकायतों का मौके पर ही संतुष्टिपूर्वक निराकरण हुआ।
आधार सुधार व सेवाएं: 13 आधार कार्ड सुधार एवं अन्य समस्याओं का निपटारा किया गया।
राजस्व मामले: 4 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।
समग्र व अन्य कार्य: आधार एवं समग्र आईडी से जुड़े लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से समाधान किया गया।

शासकीय भवनों और संस्थाओं का निरीक्षण
शिविर के दौरान समस्त खंड स्तरीय अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर शासकीय भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा स्थानीय स्कूलों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शिविर में एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, जनपत पंचायत सीईओ जोशुआ पीटर, खंड चिकित्सा अधिकारी शिला मुजाल्दा , बीईओ विष्णु रघुवंशी, बीआरसी महेंद्र सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।