Let’s travel together.

मप्र निकाय चुनाव: ‘कांग्रेस जीती तो हाउस टैक्स और पानी का बिल आधा हो जाएगा’

0 60

- Advertisement -

तारकेश्वर शर्मा

भोपाल ।पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने सोमवार को कहा कि भोपाल नगर निगम में कांग्रेस जीती तो हाउस टैक्स और पानी का बिल आधा हो जाएगा। वहीं, बीजेपी जीती तो संपत्ति कर बढ़ा देंगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में सुरेश पचौरी ने कहा कि मध्यप्रदेश और भोपाल में विकास के जितने काम कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में किए हैं, उतने काम अन्य किसी नेता ने नहीं किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमसे पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या विकास कार्य किए, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस के अलावा विकास के कार्य किए किसने हैं? पचौरी ने कहा कि भोपाल में मेट्रो परियोजना लाने का श्रेय सिर्फ और सिर्फ कमलनाथ को है। उन्होंने कहा कि यह बात सिर्फ मैं नहीं कर रहा हूं बल्कि मध्य प्रदेश के तत्कालीन शहरी विकास मंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर ने भी इस बात को स्वीकार किया था।
पचौरी ने कहा कि कमलनाथ जी के प्रयासों से ही कांग्रेस की केंद्र सरकार ने जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनीकरण योजना के अंतर्गत भोपाल के लिए 2153 करोड रुपए की राशि दी थी। नर्मदा जलापूर्ति परियोजना के लिए प्रथम चरण में 306 करोड रुपए की राशि भी कांग्रेस सरकार ने दी। पचौरी ने याद दिलाया कि 1991 में जब कमल नाथ पर्यावरण मंत्री थे तब उन्होंने ही भोपाल तालाब और वीआईपी रोड के लिए 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी थी। किसानों को 415 करोड़ रू की आपदा राशि कमलनाथ जी ने आवंटित की थी।
पचौरी ने कमलनाथ के मुख्यमंत्री कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कमलनाथ ने योजना के क्रियान्वयन के लिए निकायों को 1769.89 करोड रुपए दिए। सुपर मिनी स्मार्ट सिटी के लिए 50 करोड़ रू. की बजट राशि का प्रावधान किया। नगर निगम में ट्रांसफर स्टेशन के लिए 5 करोड़ रू. से अधिक की अतिरिक्त सहायता दी गई। स्मार्ट सिटी योजना के तहत 39 प्रोजेक्ट 629.99 करोड रुपए की लागत से पूर्ण किए गए। कमलनाथ ने 1798.8 करोड रुपए की लागत से 89 प्रोजेक्ट के आदेश जारी कर दिए थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपने भाषणों में कह रहे हैं कि हमारे प्रत्याशी को मत देखो, मेरे चेहरे पर वोट दो, इसका मतलब है कि इन्होंने स्वीकार कर लिया है कि उनके प्रत्याशी अक्षम हैं, यह सत्य स्वीकार करने के लिए उन्हें धन्यवाद। वैसे भी भोपालवासियों को पता है कि भाजपा की महापौर प्रत्याशी दो बाद पार्षद का चुनाव हार चुकी हैं। पचौरी ने कहा कि एक तरफ कमलनाथ जी जनता के लिए लोकप्रिय चेहरा हैं, वहीं दूसरी तरफ टेलिविजन पर दिखने वाले शिवराजसिंह चौहान का झूठ का चेहरा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यालय का हुआ उद्घाटन     |     जिस राजा के राज में प्रजा दुखी होती है वाे राजा नरक का अधिकारी हाेता है – रमेश सक्सेना पूर्व विधायक     |     उड़े छप्पर गिरे पोल बिजली आपूर्ति ठप्प,अंधड़ का कहर     |     यूजर्स चार्ज का विरोध,आयुक्त को सौपा ज्ञापन     |     हिंदू नव वर्ष पर कस्बा गोहरगंज ग्राम अमोदा नयापुरा सोडलपुर में निकला पथ संचलन      |     सरकार का शानदार फैसला, ऐसे बचा सकते हैं टेक्स     |     सिरोही-जालोर सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल, केंद्रीय मंत्री ने दिए निर्देश     |     कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा को झटका, चिंचानसूर कांग्रेस में शामिल हुए     |     PM आवास मुद्दे पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने किया वॉकआउट     |     जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा द्वारा सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811