Let’s travel together.

मट्ठी धाम में मनाया गया गोपाष्टमी पर्व संत ने भेजा संदेश

0 331

गाय के प्रति श्रद्धा एवं पूज्य भाव रखना आवश्यक है -मानस आचार्य सुरेंद्र

उदयपुरा -रायसेन ।गो नवरात्र पर्व पर क्षेत्र में निकाली गई गौ संरक्षण संवर्धन जागरण यात्रा एनएच 45 स्थित पांजरा संकट मोचन मट्ठी धाम पर महंत राम कृपाल दास के सानिध्य में गोपाष्टमी का कार्यक्रम बनाया गया , वैदिक विप्र , केएन दुबे , विनोद स्थापक ,प्रेम नारायण शास्त्री, यशवंत दुबे ,ने गो पूजन संपन्न किया ।गो संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए मानस आचार्य सुरेंद्र स्थापक, ने गौमाता का आध्यात्मिक पक्ष रखते हुए बताया कि गो के प्रति श्रद्धा एवं पूजनीय भाव रखना आवश्यक है,तभी उसकी सुरक्षा है,गोधन से बड़ा कोई धन नहीं है। धर्माधिकारी राजेंद्र शास्त्री द्वारा गौ सुरक्षा के उपाय बताएं, संगीत आचार्य हरिदत्त शास्त्री ,अमरनाथ छोटे महाराज, कथाकार रामनरेश शास्त्री ने गो भजन प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर किया ।यात्रा संयोजक चतुर नारायण अधिवक्ता ने बताया कि मट्ठी धाम पर गोपाष्टमी पूजन क्षेत्र में गौ सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करेगा ,राष्ट्रीय गो चिंतक स्वामी नित्यानंद गिरी महाराज द्वारा भेजा गया गोपाष्टमी संदेश सभी ने श्रवण किया ।गौ माता की दिव्य मंगल आरती में समाजसेवी तोडल पटेल, अधिवक्ता मुकेश शर्मा ,जिला पंचायत प्रतिनिधि धर्मेंद्र राजपूत, लाल सिंह पवैया ,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामजी पटेल, देवेंद्र मोरी ,सरपंच लखन चौबे, रेवा शंकर ,रामसेवक रघुवंशी, शंकर सिंह शिक्षक ,लखन पवैया, सुमेर सिंह राजपूत, डीपी पाठक, मुन्ना भैया लोधी ,वीरेंद्र पटेल, दीपक रघुवंशी ,देवेंद्र रघुवंशी प्रवक्ता ,यशपाल सिंह शिक्षक, दीपक राजपूत ,इंद्रनारायण शिक्षक ,अरुण उदैनिया ,अमर सिंह लोधी, झलकन पवैया, देवेंद्र प्रसाद, कल्याण सिंह ,धनराज पटेल,भूपत पुर ,कानीवाड़ा संगीत मंडल सहित विभिन्न ग्रामों से पधारे हुए गोपालक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |     35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811